Best Picnic spot : गर्मियों में यूपी का यह "बीच" सैलानियों को खूब लुभा रहा, शांत वातावरण के साथ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है यह पर्यटन स्थल - Mukhyadhara

Best Picnic spot : गर्मियों में यूपी का यह “बीच” सैलानियों को खूब लुभा रहा, शांत वातावरण के साथ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है यह पर्यटन स्थल

admin
b 1 9

Best Picnic spot : गर्मियों में यूपी का यह “बीच” सैलानियों को खूब लुभा रहा, शांत वातावरण के साथ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है यह पर्यटन स्थल

मुख्यधारा डेस्क

गर्मियों के मौसम के साथ स्कूलों की छुट्टियां भी शुरू हो गई हैं। इन दिनों गर्मियों देशवासी घूमने निकले हैं। अधिकांश लोग इस सीजन में पहाड़ों पर या समुद्र के बीच में जाना पसंद करते हैं। हर साल मई-जून के महीने में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर गोवा और केरल तक सैलानियों की भारी भीड़ रहती है। लेकिन आज हम एक ऐसे बीच के बारे में बताने जा रहे हैं जो उत्तर प्रदेश में मौजूद है लेकिन बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं।

b 1 8

हाल के कुछ वर्षों में यह बीच भी पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। चलिए सबसे जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश का एकमात्र बीच का नाम और किस शहर में है। दरअसल, जिस बीच के बारे में हम आपसे जिक्र कर रहे हैं, वो उसका नाम “चूका बीच” है। चूका बीच उत्तर प्रदेश के किसी अन्य शहर में नहीं बल्कि, पीलीभीत शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। इसे देखने में गोवा, मालदीव और लक्षद्वीप जैसा एहसास होता है। इन दिनों यहां पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के चौथे चरण में 67.71% वोटिंग, अब तक 379 सीट पर चुनाव संपन्न, कश्मीर, बिहार और यूपी में सबसे कम पड़े वोट

यह खूबसूरत बीच उत्तर प्रदेश के बरेली से लगभग एक घंटे की दूरी पर मौजूद है। चूका बीच और उसके आसपास की जगह दिखने में इतनी खूबसूरत है कि एक बार जाने पर यहां का नजारा आपके दिल में बस जाने वाला है।

यूपी के पीलीभीत में मौजूद चूका बीच दरअसल 17 किलोमीटर लंबी और 2.5 किलोमीटर चौड़ी एक झील है। इस झील में नेपाल से आने वाली शारदा नहर यूपी का बॉर्डर क्रॉस करने के बाद मिल जाती है। साथ ही झील के आसपास रेत का मैदान आपको एकदम गोवा जैसी फील देता है। इस जगह को और खूबसूरत बताते ने लिए यहां लकड़ी के घर बनाए गए हैं जो भी आपको गोवा की याद दिलाते हैं, साथ ही यहां आप जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

b 2

यही वजह है कि यहां अक्सर कपल्स हनीमून के लिए भी आते हैं। चूका बीच की खासियत यहां की शान है। यह बीच पीलीभीत के बाहरी इलाके में मौजूद है, इसलिए यहां बहुत शांति रहती है। यह प्रकृति के काफी करीब है, इसलिए इस बीच को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है।

यह भी पढ़ें : जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

पीलीभीत मुख्यालय से 37 किलोमीटर दूर स्थित चूका बीच

चूका बीच के आसपास स्थित हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता देखने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। यहां का मौसम भी हर समय सुहावना होता है, इसलिए इसे बेस्ट पिकनिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चूका बीच के आसपास के इलाकों को इको टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। पीलीभीत मुख्यालय से 37 किलोमीटर दूर स्थित चूका बीच का मुख्य प्रवेश द्वार है। यहां से सैलानी अपने वाहन को खड़ा कर जंगल सफारी के वाहन से घूमते हैं।

दरअसल पर्यटन स्थल पर निजी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसलिए वन विभाग की ओर से 26 जंगल सफारी वाहनों की व्यवस्था की गई है। एक वाहन से अधिकतम छह लोग भ्रमण पर जा सकते हैं। चूका बीच आने वाले सैलानियों के लिए ठहरने की भी बेहतर व्यवस्था है। इसमें चूका बीच में बनी वाटर, ट्री, बैंबो और थारू हट बुक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे मंत्री सतपाल महाराज

सैलानी ऑनलाइन वेबसाइट upecotourism.in पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। पीलीभीत पहुंचने के बाद सैलानियों को गौहनिया चौराहे पर पहुंचना पड़ेगा। इसके बाद माधोटांडा मार्ग पर 30 किलोमीटर की दूरी तय कर कलीनगर के हरदोई ब्रांच नहर के पुल से सटे नहर मार्ग पर एक किलोमीटर चलकर खटीमा मार्ग पर जाना पड़ेगा। यहां से सात किलोमीटर की दूरी तय कर सैलानी मुस्तफाबाद गेस्ट पहुंचेंगे। जंगल सफारी वाहन को बुक करने के बाद पर्यटन स्थल के भ्रमण के लिए रवाना होंगे। भारत-नेपाल की सीमा पर मौजूद होने के चलते यहां सिर्फ भारत से नहीं नहीं, बल्कि नेपाल से भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। मानसून में चूका बीच के किनारे पर्यटकों की भीड़ मौजूद मौजूद रहती हैं। इसे प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है।

यह भी पढ़ें : कोड क्रैक कर ‘द ऐस स्कवॉड’ ने मारी बाज़ी

Next Post

Facebook-Instagram down: फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने से दुनियाभर के हजारों यूजर्स परेशान, कंपनी ने नहीं बताई समस्या की वजह

Facebook-Instagram down: फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने से दुनियाभर के हजारों यूजर्स परेशान, कंपनी ने नहीं बताई समस्या की वजह मुख्यधारा डेस्क बुधवार की सुबह सोशल मीडिया साइट फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनियाभर में हजारों यूजर्स के लिए डाउन हो गया। […]
f

यह भी पढ़े