BJP से जुड़ी बड़ी खबर : टीवी पर जाने के लिए भाजपा नेताओं को लेनी होगी अनुमति, बोलने की भी गाइडलाइन तय, आलाकमान सख्त - Mukhyadhara

BJP से जुड़ी बड़ी खबर : टीवी पर जाने के लिए भाजपा नेताओं को लेनी होगी अनुमति, बोलने की भी गाइडलाइन तय, आलाकमान सख्त

admin
IMG 20220607 WA0070

मुख्यधारा

भाजपा (BJP) से निष्कासित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद अब पार्टी हाईकमान ने टीवी पर डिबेट के दौरान अपने नेताओं के लिए नई गाइडलाइन तय कर दी है। डिबेट के दौरान पार्टी के नेताओं और प्रवक्ताओं को क्या बोलना है, अब पहले से तय किया जाएगा। इसके साथ वही नेता अब टीवी कार्यक्रम में जाएंगे, जिनको भारतीय जनता पार्टी मीडिया डिपार्टमेंट से अनुमति होगी।

इसके साथ हाईकमान ने नेताओं के लिए गाइडलाइन में कहा कि वह किसी धर्म पर टिप्पणी नहीं करेंगे। ‌किसी धर्म गुरु पर टिप्पणी नहीं करेंगे। संयमित भाषा का उपयोग करेंगे। उत्तेजित होने या भड़कने की जरूरत नहीं है। मुद्दों पर पूछताछ करेंगे और उनका अध्ययन करेंगे। किसी मुद्दे पर बहस से पहले पार्टी लाइन का पता करेंगे। किसी के जाल में नहीं फंसेंगे। केवल भाजपा (BJP) से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे।

बता दें कि बीते दिनों बीजेपी नेता नूपुर शर्मा ने एक निजी चैनल पर डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद कानपुर में दो समुदायों के बीच झड़प और हिंसा हुई थी। ‌ यही नहीं इस मामले की जांच इस्लामिक देशों तक भी पहुंची।

कई अरब देशों ने भारत सरकार पर इस मामले में दबाव बनाया हुआ है। ‌इसके साथ कुछ मुस्लिम देश मोहम्मद साहब के मामले में भारत से माफी भी मांगने के लिए कहा है।

अरब देशों के दबाव पर भाजपा हाईकमान ने पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा और दिल्ली बीजेपी (BJP) के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल को भाजपा से निलंबित कर दिया था।

वहीं आज दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा को सुरक्षा प्रदान कर दी है। दूसरी ओर मंगलवार को बीजेपी से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा को अब मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। पुलिस ने नूपुर को 22 जून तक पेश होने के लिए समन भेजा है। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में मुंबई के पाईधुनी पुलिस स्टेशन में नूपुर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने यह कार्रवाई की है, लेकिन नूपुर को विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार की सहानभूति मिली है।

वीएचपी अध्यक्ष ने कहा कि, बीजेपी (BJP) की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा का बयान सही या गलत, यह अदालत तय करेगी। बिना अदालत का फैसला आए ही नूपुर की टिप्पणी पर हिंसक प्रदर्शन देश के लिए चिंताजनक विषय है।

 

 

यह भी पढें: पैगंबर मोहम्मद (pagember muhammad) पर टिप्पणी मामला : मुस्लिम देशों की एकजुटता-नाराजगी साधने में जुटी भारत सरकार, पाक दे रहा मामले को तूल

 

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में हुए प्रमोशन (promotion)। देखें सूची

 

यह भी पढें: uttarakhand board result : उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 10वीं में मुकुल और 12वीं में छात्रा दीया ने किया टॉप

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड (uttarakhand board) का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

 

यह भी पढें: यमुनोत्री बस हादसे (accident) में 26 की मौत : एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और सीएम धामी दुर्घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर से रवाना

Next Post

ब्रेकिंग: योगी सरकार ने किए IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, 9 जनपदों के बदले डीएम, देखें लिस्ट

मुख्यधारा योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 21 आईएएस (IAS) अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। जिसमें 9 जिलों के डीएम भी हटाए गए हैं। लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेजे गए हैं। वहीं, सूर्य पाल गंगवार लखनऊ के […]
Screenshot 20220608 092158 Gallery

यह भी पढ़े