राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, पार्टी ने इन चेहरों पर लगाया दांव, जानिए किसको मिला टिकट

admin
p 1 33

राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, पार्टी ने इन चेहरों पर लगाया दांव, जानिए किसको मिला टिकट

नामांकन का आज आखिरी दिन

मुख्यधारा डेस्क

राज्यसभा उपचुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। 8 राज्यों की 9 सीटों पर भाजपा ने ये लिस्ट जारी की है। अगले महीने 3 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

पार्टी ने केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हरियाण से किरण चौधरी, बिहार से मनन कुमार मिश्र, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी और असम से मिशन रंजन दास एवं रामेश्वर तेली को उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : देवभूमि उत्तराखंड का ऐसा मंदिर जो केवल रक्षाबंधन के दिन ही खुलता है

इन चुनाव में असम, बिहार और महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए क्रमश: दो-दो सीटों, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा,तेलंगाना और ओडिशा से क्रमश: एक-एक सीट के लिए चुनाव होने हैं।

असम में कामाख्या प्रसाद ताशी और सर्वानंद सोनोवाल, बिहार में मीसा भारती और विवेक ठाकुर, हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा, मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र में छत्रपति उदय राजे भोसले, पीयूष गोयल, राजस्थान में केसी वेणुगोपाल और त्रिपुरा में बिपल्ब कुमार देब के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के कारण राज्यसभा की सीटें खाली हुईं हैं।लुधियाना से 2 बार सांसद रह चुके रवनीत बिट्टू लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया, लेकिन उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से 20 हजार 942 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी भाजपा ने पंजाब से बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया है।

यह भी पढ़ें : Monkeypox : मंकीपॉक्स ने दुनिया के लिए बढ़ाई चिंता, भारत के करीब पहुंची महामारी, केंद्र ने राज्यों को जारी किए निर्देश, जानिए क्या है यह खतरनाक वायरस

मध्यप्रदेश की खाली एक राज्यसभा सीट से भाजपा ने केरल के नेता जॉर्ज कुरियन को प्रत्याशी बनाया है। कुरियन मोदी कैबिनेट में मत्स्य पालन, पशुपालन-डेयरी विभाग के राज्य मंत्री हैं। गुना से लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सीट छोड़ दी थी। वहीं मंगलवार को भाजपा विधायक दल की मीटिंग में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई गई। अब किरण चौधरी बुधवार को राज्यसभा उप-चुनाव के लिए नामांकन भरेंगी। इससे पहले मंगलवार सुबह ही किरण ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्र बहू हैं। 2024 लोकसभा चुनावों कांग्रेस की तरफ से बेटी श्रुति को टिकट नहीं मिलने से किरण नाराज थीं। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से अपना नाता तोड़कर बीजेपी जॉइन की ।

वहीं भाजपा ने बिहार की दूसरी राज्यसभा सीट से वरिष्ठ वकील मनन कुमार मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। मनन कुमार बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। मिश्रा ने पटना यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है। वे पटना यूनिवर्सिटी के टॉपर एवं गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। 1982 से उन्होंने पटना हाई कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस शुरू किया।

यह भी पढ़ें : ध्रुवनगर परकण्डी में मंडरा रहा आपदा का खतरा

2007 में वह अधिवक्ता बने।असम से भाजपा ने मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली को राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाया है। रामेश्वर तेली पूर्व सांसद हैं। 2014 में 16वीं और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2019 में उनको केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। वे 2011 का विधानसभा चुनाव बेहद करीबी अंतर से हार गए थे।उद्योग संबंधी स्थायी समिति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। रामेश्वर तेली 2001 से 2011 तक लगातार दो बार असम विधानसभा के सदस्य रहे। उनकी संगीत में काफी रुचि है।

मिशन रंजन दास पूर्व विधायक हैं, असम के करीमगंज से विधायक रह चुके हैं। वहीं राजीव भट्टाचार्जी जो कि त्रिपुरा के भाजपा अध्यक्ष हैं, पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा बीजेपी का पार्टी प्रमुख बनाया गया था।गौरतलब है कि एनडीए की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजे जाने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें : महिला उत्पीड़न के विरोध में अगस्त्यमुनि में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

रिपोर्ट के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा 21 अगस्त को 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए की तरफ से राज्यसभा भेजने का मतलब साफ है कि उन्हें बिहार चुनाव से पूर्व साधने की कोशिश की जा रही है।

Next Post

कोटा के अंदर कोटा का विरोध, एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर के फैसले के बाद आज कई संगठनों ने भारत बंद का किया आह्वान

कोटा के अंदर कोटा का विरोध, एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर के फैसले के बाद आज कई संगठनों ने भारत बंद का किया आह्वान सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी मुख्यधारा डेस्क एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट […]
ssss

यह भी पढ़े