Image

ग्राफिक एरा में किया अस्थि कैंसर का उपचार, अत्याधुनिक तकनीकों से शानदार सफलता

admin
g 1 7

ग्राफिक एरा में किया अस्थि कैंसर का उपचार, अत्याधुनिक तकनीकों से शानदार सफलता

देहरादून/मुख्यधारा

ग्राफिक एरा के विशेषज्ञों ने 15 वर्षीय युवक को हुए कंधे के अस्थि कैंसर (हाई ग्रेड आस्टियोसारकोमा) का सफलतापूर्वक उपचार करके उसके हाथ को बचाया।

युवक बीते छः महिने से दायें कंधे में दर्द और सूजन की शिकायत लेकर ग्राफिक एरा पहंुचा था। डाक्टर ने जांच की तो पता चला की एक ट्यूमर कंधे की हड्डी (प्राॅक्सिमल ह्यूमरस) से होकर कंधे के जोड़ (ग्लेनोह्यूमरल ज्वांट) तक फैल चुका था। ट्यूमर ने नसों एवं रक्त वाहिकाओं को भी घेर रखा था। इसकी बायोप्सी में काॅन्ड्रोब्लास्टिक हाई ग्रेड आस्टियोसारकोमा की पुष्टी हुई। रोग की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम ने बिना किसी देरी के पहले किमोथेरेपी और फिर सर्जरी का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : पौड़ी जिले में आरक्षण सूची के अनंतिम प्रकाशन के उपरांत लगी 389 आपत्तियां

अत्याधुनिक थ्री-डी प्लानिंग की सहायता से इस आपरेशन को किया गया। मरीज की टाईप फाइव बी एक्स्ट्रा-आर्टिकुलर रिसेक्शन की गई, जिसमें प्रभावित हड्डियों -प्राॅक्सिमल ह्यूमरस, ग्लेनाॅयड और लेटरल स्कैपुला को एक साथ हटाया गया। थ्री-डी प्रिंटेड गाइड्स की सहायता से सटीक कट लगाए गए और ट्यूमर को सुरक्षित रूप से हटाया गया। सर्जरी का नेतृत्व कर रहे आर्थोपेडिक आन्कोसर्जन डा. नरेन्द्र सिंह बुटोला ने कहा कि यह आपरेशन इस बात का उदाहरण है कि किस प्रकार सही योजना, सर्जिकल दक्षता और अत्याधुनिक तकनीकों के सहयोग से असम्भव दिखने वाले केसों में भी जीवनदायिनी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पूर्व में ऐसी स्थिति में हाथ को काटना ही एक मात्र उपाय बचता था। लेकिन आज अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से अंग को संरक्षित रखते हुए कैंसर का समुचित इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हेलिकॉप्टर हादसे : चार धाम यात्रा मार्गों पर बिना मानकों के दौड़ रहे हेलिकॉप्टर, लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद जागी धामी सरकार

Next Post

साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए केंद्र से 63.60 करोड़ का अनुरोध

साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए केंद्र से 63.60 करोड़ का अनुरोध विद्युत परिसंपत्तियों को एनडीआरएफ/एसडीआरएफ के तहत क्षतिपूर्ति के दायरे में लाने का आग्रह सितारगंज केंद्रीय कारागार के विस्तार के लिए 150.16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पंतनगर-रुद्रपुर […]
s 1 14

यह भी पढ़े