ब्रेकिंग: अल्मोड़ा के DFO Mahatim Yadav को किया प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय देहरादून से अटैच - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: अल्मोड़ा के DFO Mahatim Yadav को किया प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय देहरादून से अटैच

admin

ब्रेकिंग: अल्मोड़ा के डीएफओ महातिम यादव (DFO Mahatim Yadav) को किया प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय देहरादून से अटैच

अल्मोड़ा/मुख्यधारा

वन विभाग अल्मोड़ा से इस वक्त ब्रेकिंग खबर आ रही है, जहां अल्मोड़ा वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कार्यालय देहरादून से अटैच कर दिया गया है अब उनकी जगह हिमांशु बागड़ी को अल्मोड़ा डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इस संबंध में आज सचिव विजय कुमार यादव ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार भारतीय वन सेवा (उत्तराखण्ड संवर्ग), उप वन संरक्षक /प्रभागीय वनाधिकारी, अल्मोड़ा वन प्रभाग, अल्मोड़ा महातिम यादव को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुये कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), उत्तराखण्ड देहरादून से संबद्ध किया जाता है।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले (Transfer), देखें सूची

तत्क्रम में अग्रिम आदेशों तक अल्मोड़ा वन प्रभाग, अल्मोड़ा का प्रभार हिमांशु बागड़ी, उप वन संरक्षक / प्रभागीय वनाधिकारी, बागेश्वर वन प्रभाग, बागेश्वर को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से प्रदान किया जाता है।

इस अतिरिक्त प्रभार के लिए हिमांशु बागड़ी, उप वन संरक्षक / प्रभागीय वनाधिकारी, बागेश्वर वन प्रभाग, बागेश्वर को किसी भी प्रकार के अतिरिक्त वेतन / भत्ते आदि अनुमन्य नहीं होंगे।

यह भी पढ़े : दुःखद: Greater Noida में रोडवेज बस ने 7 कर्मचारियों को रौंदा, चार की मौत, तीन घायल, शिफ्ट खत्म कर लौट रहे थे अपने घर

महातिम यादव, उप वन संरक्षक तथा हिमांशु बागड़ी, उप वन संरक्षक को तत्काल अपने नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करते हुए अनुपालन आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

dfo

Next Post

सियासत: हल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, नगर निकायों, लोकसभा व पंचायत चुनावों के लिए हो जाएं तैयार : Rekha Arya

सियासत: हल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, नगर निकायों, लोकसभा व पंचायत चुनावों के लिए हो जाएं तैयार : रेखा आर्या (Rekha Arya) बजट सभी वर्गो और देशवासियों के सपनों को साकार करनेवाला है-रेखा आर्या […]
bjppp

यह भी पढ़े