दुःखद: डामटा हादसे (damta accident) में चली गई 26 तीर्थ यात्रियों की जान। लाशों के ढेर देख सिहरे लोग - Mukhyadhara

दुःखद: डामटा हादसे (damta accident) में चली गई 26 तीर्थ यात्रियों की जान। लाशों के ढेर देख सिहरे लोग

admin
1654487000203

उत्तरकाशी। बीती शाम को हरिद्वार की मध्य प्रदेश के यात्रियों को लेकर यमुनोत्री की ओर जा रही बस गहरी खाई में (damta accident) गिर गई। जिससे उसमें सवार 26 लोगों की जान चली गई, जबकि 4 लोग घायल हैं।

हादसा(damta accident) इतना भयानक था कि 23 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 3 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ये हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा, रिखाऊ खड्ड के पास हुआ। यह सभी यात्री पन्ना मध्य प्रदेश के निवासी थे।

सूचना पर मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस टीमें पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। अंधेरे होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते ही 23 शवों को ढूंढ ढूंढ कर बरामद किया गया। यह दर्दनाक नजारा देख मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई।

दुर्घटनाग्रस्त बस चालक का नाम हीरा सिंह निवासी पीपली निगालटिया पिथौरागढ़ के रूप में हुई। हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी,एसडीएम  बड़कोट व सीओ आदि भी मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि सामने से एक वाहन को पास देने के चलते वाहन चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और पलक झपकते ही बस गहरी खाई(damta accident) में समा गई।

दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ा दायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन मौके पर हर संभव मदद करने में जुटा है।
डामटा बस हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की बस के खाई में गिरने की सूचना अत्यंत दुखद है। इस पर मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बात की है। घायलों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने का काम चल रहा है।
उत्तराखंड के राज्यपाल ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और घायल हुए लोगों की स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तरकाशी बस हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों को जांच के लिए आदेश दिए हैं। दिवंगत आत्मा को ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर बेहद पीड़ा दाई बताया। उन्होंने कहा कि मैं और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन के संपर्क में हैं। घायलों के इलाज और मृतकों के शवों को मध्य प्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है।

मृतकों के नाम

1. राजकुमार (38)
2. मेनका प्रसाद (56)
3. सरोज (54)
4. बद्री प्रसाद (63)
5. करन सिंह (62)
6. चनरकली (61)
7. मोतीलाल (62)
8. बलदेव (77)
9. कुसुमबाई (77)
10. अनिल कुमारी (50)
11. कृष्ण बिहारी (69)
12. प्रभा (63)
13. शकुंतला (60)
14. पार्वती (62)
15. सिलाबाई (61)
16. विश्वकांत (39)
17. चंद्रकला (57)
18. कांछे दिलाल (62)
19. राजाबाई (59)
20, धनीराम (72)
21. कामबाई (57)
22. विंद्रावेन (61)
23. कमला (59)
24. रामसखी (63)
25. गीताबाई (55)
26. परिचालक

ये हुए घायल

1- उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह (63)
2- हकिराजा पत्नी उदय सिंह (60)
3- राजकुंवर (58)
4- हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह (बस चालक) निवासी ग्राम सहज निकलटी, पिथौरागढ़

video damta accident: डामटा हादसे का मंजर देख कांप रही रूह, अभी तक हो चुके हैं इतने शव बरामद

 

यह भी पढें: चारधाम यात्रा 2022 : इस बार टूटेगा चारधाम (chardham yatra) आने वाले यात्रियों का पुराना रिकार्ड। एक माह ही दर्शन कर चुके हैं 16 लाख श्रद्धालु। 2019 में आए थे कुल 34 लाख यात्री

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: राज्यसभा चुनाव (rajyasabha election) के लिए कांग्रेस के इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: इंतजार खत्म, उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (uttarakhand board result) कल शिक्षा मंत्री करेंगे जारी

Next Post

यमुनोत्री बस हादसे (accident) में 26 की मौत : एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और सीएम धामी दुर्घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर से रवाना

उत्तरकाशी। रविवार शाम को यमुनोत्री हाईवे पर मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई (accident) में गिरने से 26 की मौत और 4 घायल हुए हैं। रात भर पुलिस एसडीआरएफ एनडीआरएफ की टीमें राहत बचाव में लगी रही। हादसे […]
IMG 20220606 WA0001

यह भी पढ़े