ब्रेकिंग: उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने की अपर मुख्य सचिव Radha Raturi से भेंट, अपने मुद्दों से कराया रूबरू - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने की अपर मुख्य सचिव Radha Raturi से भेंट, अपने मुद्दों से कराया रूबरू

admin
berojgar

ब्रेकिंग: उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी (Radha Raturi) से भेंट, अपने मुद्दों से कराया रूबरू

देहरादून/मुख्यधारा

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने भेंट की। बेरोजगार संघ के सदस्यों ने अपर मुख्य सचिव रतूड़ी को अपने मुद्दों से अवगत कराया।

Video

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बेराजगार संघ द्वारा रखे गये मुद्दों से  मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा अपनी बात शांतिपूर्वक तरीके से रखें। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिल्कुल निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाए। इसी उद्देश्य से उत्तराखण्ड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया है।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने को देहरादून में धारा-144 लागू (Section-144) यहां रहेगी प्रभावी, आदेश जारी

गत दिवस उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश -2023 के प्रख्यापन हेतु  मुख्यमंत्री  द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। इतना सख्त कानून बनाने का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल रहे। युवाओं को अपनी मेरिट के आधार पर नौकरी मिलें। देश में इतना सख्त कानून किसी भी अन्य राज्य में नही है।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि गत एक वर्ष से परीक्षाओं में धांधली से सम्बन्धित शिकायतों पर पूरी निष्पक्षता से जांच हुई है। जांच के परिणामस्वरूप कई दोषी जेल की सलाखों के पीछे हैं। सरकार ने अत्यन्त त्वरित कार्यवाही की है। बहुत सख्ती से जांच हुई है। भर्ती परीक्षाओं में अनुचित कार्य करने की मंशा रखने वाले लोगों के लिए एक कड़ा संदेश गया है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : UKPSC ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें अपने रोल नंबर (Result of police recruitment)

Next Post

ब्रेकिंग: स्वास्थ्य सचिव Dr.R. Rajesh Kumar ने किया सुशीला तिवारी चिकित्सालय, मेडिकल काॅलेज व महिला चिकित्सालय का निरीक्षण।अधिकारियों को मनोयोग से कार्य करने के निर्देश

ब्रेकिंग: स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार (Dr.R. Rajesh Kumar) ने किया सुशीला तिवारी चिकित्सालय, मेडिकल काॅलेज व महिला चिकित्सालय का निरीक्षण। अधिकारियों को मनोयोग से कार्य करने के निर्देश हल्द्वानी/मुख्यधारा स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने शुक्रवार को […]
h1

यह भी पढ़े