गुजरात मोरबी हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 141 हुई, पूरी रात चलाया गया रेस्क्यू, अभी भी कई लोग लापता (Gujarat Morbi accident) - Mukhyadhara

गुजरात मोरबी हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 141 हुई, पूरी रात चलाया गया रेस्क्यू, अभी भी कई लोग लापता (Gujarat Morbi accident)

admin
IMG 20221031 WA0008

Gujarat Morbi accident : मृतकों की संख्या बढ़कर 141 हुई, पूरी रात चलाया गया रेस्क्यू, अभी भी कई लोग लापता

मुख्यधारा डेस्क 

गुजरात के मोरबी हादसे (Gujarat Morbi accident) में मृतकों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है। वहीं अभी तक177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। मृतकों में 25 बच्चे भी शामिल हैं।‌ बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे। अभी भी 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Video

रविवार शाम 6:30 मोरबी में मच्छू नदी पर झूलता हुआ पुल (Gujarat Morbi accident) टूट गया था। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। उसके बाद नदी में डूबे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोग नदी में उतर गए। उन्होंने डूबे लोगों को नदी से बाहर निकाला और मेडिकल टीमों ने उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाया।

यह घटना ऐसे समय हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। 143 साल पुराना यह पुल 6 महीने से बंद था। हाल ही में इसकी मरम्मत की गई थी। 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। रविवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा हो गई। हादसे की यही वजह बताई जा रही है।

IMG 20221030 WA0042

राजकोट से बीजेपी सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया के 12 रिश्तेदारो की भी इस हादसे में मौत हो गई है। रविवार को यहां लोग परिवार के साथ घूमने आए थे। तभी ये हादसा (Gujarat Morbi accident) हो गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, एंबुलेंस, प्रशासन, डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में मदद की. इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और आसपास का प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। पूरी रात रेस्क्यू अभियान चला।

IMG 20221030 WA0043

आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों ने रातभर रेस्क्यू काम किया। ब्रिज मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।‌

राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सोमवार की सुबह बताया कि इस मामले में आपराधिक केस दर्ज कर लिया गया है और आईजीपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवारों को 6-6 लाख मुआवजे का एलान हुआ है।

हादसे (Gujarat Morbi accident) के बाद राज्य में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गहरा शोक प्रकट किया है।

 

यह भी पढें : Gujarat bridge accident : गुजरात के मोरबी में ब्रिज टूटने से गई इतने लोगों की जान, कई लापता। बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, रेस्क्यू जारी

 

यह भी पढें : अच्छी खबर : उत्तराखंड में आई घास काटने वाली अनोखी मशीन (Grass cutting machine), एक लीटर पेट्रोल से 20 लोगों की बराबरी, महिलाओं के जीवन में आया नया सवेरा

 

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : पौड़ी की कप्तान बनते ही श्वेता चौबे ने अंकिता हत्याकांड (Ankita murder case) के तीनों अभियुक्तों पर की गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही

 

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : अंकिता हत्याकांड के अभियुक्त पुलकित की फैक्ट्री में आग लगने पर आप नेता Jot singh Bisht ने क्यों बोला : अब न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी!

Next Post

ब्रेकिंग: यहां नहर कवरिंग कार्य का मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने किया औचक निरीक्षण, नगर निगम को सड़क के शीघ्र टेंडर कर कार्यवाही के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सड़क व नहर कवरिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण। कार्य मे तेजी लाने के दिये निर्देश। हल्द्वानी/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने हल्द्वानी में सर्किट हाउस पहुँचकर हल्द्वानी के जगदम्बा नगर स्थित रोड का औचक निरीक्षण किया […]
IMG 20221031 WA0045 1

यह भी पढ़े