सीएए के मुद्दे पर देश में दंगा करवाने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: अमित शाह - Mukhyadhara

सीएए के मुद्दे पर देश में दंगा करवाने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: अमित शाह

admin
amit shah

सीएए के मुद्दे पर देश में दंगा करवाने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: अमित शाह

अमित शाह ने की कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की खिंचाई

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस पर भ्रम की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा इस मुद्दे पर देश में दंगा करवाने के लिए जिम्मेदार हैं।
रविवार को वह बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी व कांग्रेस की खूब खिंचाई की।
उन्होंने पाकिस्तान में सिक्खों के तीर्थस्थल पर हमला होने के मामले में कहा कि अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, सोनिया गांधी जी आंख खोलकर देख लो। उन्होंने सवाल करते हुए पूछता कि ननकाना साहेब पर जो हमला हुआ, आखिर वह किसने किया? उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वोट बैंक की राजनीति के लिए इस तरह का काम कर रही है।
अमित शाह यह कहने से भी नहीं चूके कि केजरीवाल व कांग्रेस दलित विरोधी जैसे काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से मेलजोल करने व मोहल्ला मीटिंग करने का आह्वान किया।

Next Post

ब्रेकिंग: चर्चित शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा ने सरकार से पूछे कई सवाल

चर्चित शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा ने सरकार से पूछे कई सवाल सोशल मीडिया पर एक बार फिर छलका दर्द जी हां! यहां पर उन्हीं शिक्षिका का जिक्र किया जा रहा है, जिनका वर्ष 2018 में जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री […]
uttara pant bahuguna

यह भी पढ़े