Big breaking : उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट मोदी मंत्रिमंडल में शामिल - Mukhyadhara

Big breaking : उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट मोदी मंत्रिमंडल में शामिल

admin
nainital mp ajay bhatt

नई दिल्ली/देहरादून/मुख्यधारा

इस वक्त उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर आ रही है। नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इस खबर के बाद कुमाऊं मंडल सहित प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अजय भट्ट को मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री बनाया गया है। उन्होंने आज शाम चार बजे राष्ट्रपति भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मोदी कैबिनेट विस्तार में 43 नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

अजय भट्ट इससे पूर्व उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी छवि तेजतर्रार नेताओं में गिनी जाती है। वे प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

बताते चलें कि अजय भट्ट इससे पहले प्रधानमंत्री आवास जाकर नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। तभी से माना जा रहा था कि उन्हें कैबिनेट में जगह मिलने वाली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अजय भट्ट को केन्द्रीय राज्यमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री भट्ट के केन्द्रीय राज्य मंत्री बनने से राज्य को भी निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

इससे पूर्व आज उत्तराखंड के पूर्व सीएम रहे व हरिद्वार सांसद ने डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (शिक्षा मंत्री) के पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण होने के बाद से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था।

यह भी पढें :बिग ब्रेकिंग : केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया इस्तीफा

यह भी पढें : उत्तराखंड मांगे भू कानून : …जिस दिन राज्य की विधानसभा में पहाड़ों को बेचने का हो रहा था षडयंत्र। जरूर पढें यह खास खबर

यह भी पढें : बड़ी खबर : सीएम पुष्कर धामी ने बांटे मंत्रियों के विभाग। महाराज व धन सिंह का बढ़ाया कद

Next Post

आदमखोर गुलदार के आतंक से जूझ रहे ग्रामीणों के बीच व्यासघाट-कांडी-किनसुर पहुंचे महेंद्र राणा। ग्रामीणों को किया आश्वस्त

गुलदार के हमले में मृतक पृथ्वी चन्द के परिजनों को सौंपी 21 हजार की सहयोग राशि ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए प्रमुख महेंद्र राणा द्वारीखाल/मुख्यधारा द्वारीखाल ब्लॉक के किनसुर, कांडी समेत व्यासघाट व अन्य क्षेत्रों में आदमखोर गुलदार को […]
PicsArt 07 07 08.16.06

यह भी पढ़े