Kerala पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पद्मनाभस्वामी एवं पहवांगड़ी गणपति मंदिर में किए दर्शन - Mukhyadhara

Kerala पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पद्मनाभस्वामी एवं पहवांगड़ी गणपति मंदिर में किए दर्शन

admin
keral 1

केरल (Kerala) पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पद्मनाभस्वामी एवं पहवांगड़ी गणपति मंदिर में किए दर्शन

केरल/देहरादून, मुख्यधारा

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय केरल दौरे के दौरान सोमवार को पत्नी निर्मला जोशी संग केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर एवं “पहवांगड़ी” गणपति मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

keral 2

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान केरल कृषि विभाग के अधिकारी एवं बीजेपी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: शराब नीति के मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने किया अरेस्ट (CBI arrested Manish Sisodia), 8 घंटे हुई पूछताछ

कृषि मंत्री गणेश जोशी का केरल दौरा

इससे पूर्व केरल के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पहुंचने पर रविवार को मंत्री गणेश जोशी का बीजेपी प्रदेश मंत्री पदमा कुमार ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का रविवार को केरल के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी प्रदेश मंत्री पदमा कुमार ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़े : प्रतिभा: पहाड़ के इस स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने एक साथ सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में पाई सफलता, शिक्षा महानिदेशक Vanshidhar tiwari ने दी बधाई

गौरतलब है कि कृषि विभाग केरल द्वारा 26 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित वाईगा 2023 आयोजन में कृषि मंत्री गणेश जोशी और उत्तराखंड के कृषि विभाग के अधिकारियों का एक दल तीन दिवसीय यात्रा पर त्रिवेंद्रम में का भ्रमण करेगा। विदित हो कि कृषि विभाग केरल द्वारा आयोजित वाईगा 2023 में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी और विभागीय अधिकारी इस भ्रमण में शामिल है।

इस भ्रमण के दौरान मोटे अनाजों के लिए अन्य प्रदेशों के अनुभवों का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में चल रही जैविक कृषि की योजनाओं संभावनाओं और उत्पादों के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यो के कृषि मंत्री, कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी उपस्थित रहेंगे इस अंतरराष्ट्रीय कांक्लेव में कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्यों और निर्णयों पर चर्चा भी होगी। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी इस अंतरराष्ट्रीय कांक्लेव को 27 फ़रवरी को सम्बोधित करेंगे।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: उत्तराखंड में IPS अधिकारियों के स्थानांतरण, देखें सूची

Next Post

दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बन रहे मुख्यमंत्री Pushkar Dhami के फैसले : मनवीर चौहान

दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बन रहे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) के फैसले : मनवीर चौहान नीरज उत्तराखंडी/बड़कोट भाजपा प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि धामी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय को देशभर में […]
neeraj 3

यह भी पढ़े