CBSE Exam : सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं की जारी की डेटशीट, 15 फरवरी से होंगी शुरू, देखें शेड्यूल - Mukhyadhara

CBSE Exam : सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं की जारी की डेटशीट, 15 फरवरी से होंगी शुरू, देखें शेड्यूल

admin

CBSE Exam : सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं की जारी की डेटशीट, 15 फरवरी से होंगी शुरू, देखें शेड्यूल

मुख्यधारा डेस्क 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को परीक्षाओं की डेटशीट (CBSE Exam) जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10, 12 का टाइम टेबल उपलब्ध है। डे

टशीट में सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा की तारीख, समय और अन्य परीक्षा निर्देश है। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी। पिछले साल देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 10वीं और 12वीं के एग्जाम दो टर्म में आयोजित किया गया था।

इस दौरान जो छात्र संक्रमण की वजह से एक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, उनके मार्क्स दूसरी परीक्षा के आधार पर कैलकुलेट किए गए थे। लेकिन इस पॉलिसी को अब सीबीएसई ने खत्म कर दिया है।

कोरोना से उबरने के बाद इस बार बोर्ड एग्जाम 100 प्रतिशत सिलेबस के साथ होंगे।

IMG 20221229 WA0089

IMG 20221229 WA0083 IMG 20221229 WA0084 IMG 20221229 WA0085 IMG 20221229 WA0086 IMG 20221229 WA0087 IMG 20221229 WA0088 IMG 20221229 WA0090 IMG 20221229 WA0091

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग : Uttarakhand में नव वर्ष पर 24 घंटे होटल, रेस्तरां व ढाबों को खुला रहने की अनुमति, करना होगा नियमों का पालन

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट (Health Ministry Alert) : भारत में अगले महीने जनवरी में कोरोना की एक और लहर आने की आशंका, 40 दिन हो सकते हैं भारी

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : वर्ष 2023 के लिए माध्यमिक स्कूलों के लिए छुट्टियां (Holidays) घोषित, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश, पढें आदेश

यह भी पढ़े : IPS Promotion : इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन

यह भी पढ़े : Uttarakhand : भाजपा के युवा मोर्चा व ओबीसी मोर्चा के इन युवाओं को मिली जिलों में जिम्मेदारी

यह भी पढ़े : कोविड-19 अलर्ट : उत्तराखंड (Uttarakhand)के स्कूलों में अब मास्क, सैनिटाइजर व थर्मल स्केनिंग अनिवार्य, आदेश जारी

Next Post

बड़ी खबर : चीन समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट्स पर आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ जरूरी (RTPCR test mandatory), 1 जनवरी से लागू

बड़ी खबर : चीन समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट्स पर आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ जरूरी (RTPCR test mandatory), 1 जनवरी से लागू मुख्यधारा डेस्क  देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए अब केंद्र सरकार ने […]
IMG 20221229 WA0066

यह भी पढ़े