मौसम : चार जिलों में भारी बारिश व ओले गिरने की चेतावनी - Mukhyadhara

मौसम : चार जिलों में भारी बारिश व ओले गिरने की चेतावनी

admin
snowfall1

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 24 मार्च को देहरादून सहित चार जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
सोमवार शाम को देहरादून में बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं रविवार को देहरादून में मौसम साफ रहा। दिनभर चटख धूप निकलने से मौसम में गर्मी रही। रविवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रहा। शाम के समय मसूरी, धनोल्टी से लगे क्षेत्रों में बारिश होने से ठंडी हवाएं देहरादून में भी चलीं। इससे शाम के समय मौसम ठंडा रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 23 मार्च की शाम या रात से देहरादून में बारिश हो सकती है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है। 24 मार्च को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी में ओलावृष्टि की चेतावनी है। प्रदेश में अनेक जगह बारिश होने की सम्भावना है।
25 मार्च को उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कुछ जगह बारिश होने की संभावना है। शेष जगह मौसम शुष्क रहेगा। 26 मार्च को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Next Post

मंत्रिमंडल बैठक में कोरोना पर मंथन। कई महत्वपूर्ण फैसले 

देहरादून। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इस दौरान कोरोना वायरस मुख्य मुद्दा रहा। जिसमें कोरोना मरीजों के लिए प्रदेश के 4 मेडिकल  कॉलेजों को रिजर्व रखा जाएगा। इसके अलावा मीडिया से इस बीमारी […]
20200324 151513

यह भी पढ़े