मुख्य सचिव (chief Secretary) ने दिए स्कूलों में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, खेल मैदान और कंप्यूटर उपलब्ध कराने के निर्देश - Mukhyadhara

मुख्य सचिव (chief Secretary) ने दिए स्कूलों में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, खेल मैदान और कंप्यूटर उपलब्ध कराने के निर्देश

admin
sssssssss

मुख्य सचिव (chief Secretary) ने दिए स्कूलों में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, खेल मैदान और कंप्यूटर उपलब्ध कराने के निर्देश

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाए जाने के लिए विभिन्न स्तरों में कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम मूलभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में कार्य किया जाए।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने को देहरादून में धारा-144 लागू (Section-144) यहां रहेगी प्रभावी, आदेश जारी

मुख्य सचिव ने कहा कि स्कूलों में आवश्यकता के अनुरूप कक्षा कक्षों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्कूलों में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, खेल मैदान और कंप्यूटर आदि भी उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से ऐसे स्कूलों को विकसित किए जाने हेतु साइट स्पेसिफिक प्लान बनाया जाए।

यह भी पढ़े :ख्ती: उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को CM Dhami का अनुमोदन, आजीवन कारावास की सजा व 10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान

मुख्य सचिव ने कहा कि इसके लिए बजट की चिंता न की जाए। एक अच्छे प्रोजेक्ट के लिए किसी भी प्रकार से बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।इस अवसर पर सचिव रविनाथ रमन, अपर सचिव योगेन्द्र यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

आज महाराष्ट्र में एक साथ दो Vande Bharat Train शुरू होगी, मुंबई से पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, इन रेल रूटों पर दौड़ेगी

आज महाराष्ट्र में एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) शुरू होगी, मुंबई से पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, इन रेल रूटों पर दौड़ेगी मुख्यधारा डेस्क आज महाराष्ट्र को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन की […]
metro

यह भी पढ़े