ब्रेकिंग: ... दून हास्पिटल पहुंच कर CM Dhami ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों को मिलने वाले भोजन की जांची गुणवत्ता - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: … दून हास्पिटल पहुंच कर CM Dhami ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों को मिलने वाले भोजन की जांची गुणवत्ता

admin
IMG 20220913 WA0014
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
  • मरीजों को दिये जाने वाले भोजन को स्वयं चखकर गुणवत्ता परखी
  • साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, सेवा भाव से करें काम : सीएम

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए खुद वह भोजन खाया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधी बीमारी तो वैसे ही दूर हो जाती है। सेवा भाव का होना आवश्यक है।

IMG 20220913 WA0011

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। स्वच्छ माहौल से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि इलाज के लिए आने वालों को अधिक इंतजार न करना पड़े।

IMG 20220913 WA0013

मरीजों के साथ साथ आने वाले उनके तीमारदारो को भी परेशानी न हो। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल में इमरजेंसी वार्डों, आईसीयू एवं डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

यह भी पढें: Video : असम-यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी मदरसों (Madrasas) का किया जाएगा सर्वे, सीएम धामी ने दी हरी झंडी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : चंपावत के लापता एसडीएम सदर मामले में बड़ी अपडेट। यहां मिली लोकेशन, प्रशासन ने राहत की सांस

 

यह भी पढें : चंपावत: SDM सदर अनिल चन्याल (Anil Chanyal) हुए लापता। पर्ची में छोड़ा ये संदेश। सर्च अभियान में जुटी पुलिस की तीन टीमें

 

यह भी पढें : खुशखबरी: एक सप्ताह के भीतर परीक्षा कलेण्डर जारी करेगा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC)। अक्टूबर-नवम्बर में 4 महत्वपूर्ण परीक्षाओं की निकलेगी वेकेन्सी

 

यह भी पढें: पौड़ी गढ़वाल: घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के बर्खास्त कुलसचिव को SIT ने किया गिरफ्तार

Next Post

ममता सरकार के खिलाफ मार्च निकाल रहे भाजपा नेता (BJP leaders) हिरासत में, कई जगह पथराव और गाड़ियों में आग लगाई

कोलकाता में बवाल, कई जगह पथराव और गाड़ियों में आग लगाई मुख्यधारा डेस्क  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर हिंसा और आगजनी हुई। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर आमने सामने आ गए। ‌कोलकाता में मंगलवार को […]

यह भी पढ़े