मुख्यमंत्री से मिले नगर निगमों के महापौर। CM बोले : अपने संसाधनों को बनाएं निगम - Mukhyadhara

मुख्यमंत्री से मिले नगर निगमों के महापौर। CM बोले : अपने संसाधनों को बनाएं निगम

admin
IMG 20210809 WA0036

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों के मेयरों ने भेंटकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने प्रभारी सचिव नगर विकास को महापौरों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये। महापौरों ने मुख्यमंत्री से अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु धनराशि, मानव संसाधनों की उपलब्धता तथा वाहन व्यवस्था का अनुरोध किया।

IMG 20210809 WA0035

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्रों में जन सुविधाओं के विकास एवं नगर निगम क्षेत्र में शामिल किये गये क्षेत्रों के विकास हेतु यदि अतिरिक्त धनराशि की जरूरत होगी तो उसकी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने नगर निगमों से अपने संसाधनों को बढ़ाने पर भी ध्यान देने को कहा।

इस अवसर पर महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा, रूड़की गौरव गोयल, रूद्रपुर रामपाल, ऋषिकेश अनीता ममगाई, काशीपुर ऊषा चौधरी तथा प्रभारी सचिव नगर विकास विनोद कुमार सुमन उपस्थित थे।

Next Post

जब सीएम हो साथ तो बन जाए हर बात' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छात्रों से किया वर्चुवली संवाद

मुख्यमंत्री ने कहा जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें खुद का करें आंकलन, एकाग्रता के साथ जीवन में आगे बढ़ें देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में ‘‘जब सीएम हो साथ तो बन जाए […]
IMG 20210809 WA0026

यह भी पढ़े