"कुली बेगार आंदोलन : उत्तराखंड की रक्तहीन क्रांति", व "75 उत्तराखंड स्वराज" पुस्तकों का विमोचन (coolie begar movement) - Mukhyadhara

“कुली बेगार आंदोलन : उत्तराखंड की रक्तहीन क्रांति”, व “75 उत्तराखंड स्वराज” पुस्तकों का विमोचन (coolie begar movement)

admin
IMG 20230905 WA0034

coolie begar movement-

“कुली बेगार आंदोलन : उत्तराखंड की रक्तहीन क्रांति”, व “75 उत्तराखंड स्वराज” पुस्तकों का विमोचन

देवभूमि विचार मंच ने किया “स्व” विषय पर विचारगोष्ठी आयोजित

देहरादून/मुख्यधारा

दून लाइब्रेरी में देवभूमि विचार मंच द्वारा “स्व” विषय पर मंगलवार 5 सितम्बर को एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। विचारगोष्ठी के आरम्भ में “कुली बेगार आंदोलन : उत्तराखंड की रक्तहीन क्रांति”, व “75 उत्तराखंड स्वराज” नामक दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तकों का विमोचन पद्मश्री सम्मानित कल्याण सिंह रावत, मुख्य वक्ता विकास, प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्रीय समन्वयक भगवती प्रसाद राघव द्वारा किया गया।

“देवभूमि विचार मंच उत्तराखंड” के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रकाशित उक्त पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है।

वर्ष 2015 में स्थापित देवभूमि विचार मंच उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अंतर्गत प्रज्ञा प्रवाह की उत्तराखंड इकाई के रूप में राष्ट्रीय चिंतन से जुड़े विचारवान लोगों का मंच है, जो राष्ट्रीय चिंतन में जनभागीदारी को बढ़ाता है।

स्वतत्रता आंदोलन के दौर में उत्तराखंड की रक्तहीन क्रांति के नाम से विख्यात “कुली बेगार आंदोलन” के 100 वर्ष पूर्ण होने पर उक्त आंदोलन से जुड़े तथ्यों को रवि कुमार जोशी व डॉ अंजलि वर्मा के संपादन में तैयार किया गया है।

“75 उत्तराखंड स्वराज” पुस्तक का संपादन डॉ रवि दीक्षित द्वारा किया गया। उक्त पुस्तक में तत्कालीन उत्तराखंड क्षेत्र से स्वतंत्रता आंदोलन में संघर्ष की भूमिका में रहे नायकों व उनके कार्यों का विभिन्न लेखकों द्वारा लेखनीबद्ध किया गया है। उक्त दोनों पुस्तकों की प्रस्तावना राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अंतर्गत प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक प्रमुख जे. नन्द कुमार द्वारा लिखी गयी है।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जब वर्ष 1922 में असहयोग आंदोलन जैसा बड़ा आंदोलन आपने लक्ष्य को पाने में असफल साबित हुआ, उस दौरान सुदूर पर्वतीय क्षेत्र उत्तराखंड के जनमानस द्वारा कुमायूं केसरी बदरी दत्त पांडे के नेतृत्व में “कुली बेगार” जैसी अमनवीय प्रथा के विरुद्ध संघर्ष कर 1929 में बागेश्वर में सरयू व गोमती के संगम में ब्रिटिश शासकों के कुली बेगार से सम्बंधित रजिस्टरों को नदी में प्रवाहित कर इस कुप्रथा को सदा के लिये समाप्त कर दिया था। उत्तराखंड के आम जन के इस अहिंसक आंदोलन को महात्मा गाँधी द्वारा यंग इण्डिया नामक पत्रिका में रक्तहीन क्रांति नाम दिया गया था।

“75 उत्तराखंड स्वराज ” पुस्तक स्वतंत्रता संग्राम को “स्व ” के दृष्टिकोण से समझाने का प्रयास करती है।

आंदोलन के दौरान औपनिवेशिक शक्तियों द्वारा राजनीतिक, आर्थिक व धार्मिक शोषण भारतीय स्व के विचार को कमजोर करने की दिशा में ही किये गये थे।

स्वतंत्रता के लिए चले लंबे संघर्ष के दौरान स्व के विचार की लड़ाई को भी लड़ा है। अरविंद, महात्मा गांधी व अनेक महापुरुषों ने स्वधर्म, स्वराज व स्वदेशी इस सामाजिक दर्शन को भी देशवासियों के समक्ष प्रस्तुत किया।

देवभूमि विचार मंच द्वारा आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विकास सारस्वत ने “स्व” से सम्बंधित विषय पर विचार रखते हुये कहा कि इस्लामी आक्रन्ता व यूरोपी उपनिवेशवाद के कारण भारतीयता का प्रकटीकरण प्रभाव से प्रेरित हो गया, परन्तु वर्तमान में स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद जब चार पीढ़ियां जा चुकी है, तब आवश्यकता है कि हम अपने स्वयं बोध या स्व भाव से साक्षत्कार करें। आज आवश्यकता है कि हम भारतीयता के उन मूल तत्व साधनवृत्ति, धर्मपरायंता, बहूलता वाद ,और उसी से जनित साहिनुषता, सह अस्तित्व व बंधुत्व जैसी भारतीयता की विशिष्टताओं का महत्व समझ सके।

अपने उद्धबोधन में पर्यावरण प्रेमी पदमश्री कल्याण सिंह रावत ने पराधीनता के दौर में उत्तराखंड में कुली बेगार प्रथा से जुड़े अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा रखते हुये वृक्षारोपण हेतु मैती आंदोलन को लोकपरम्परा के रूप में स्थापित करने के प्रयासों पर विचार रखे। साथ ही ग्लोबल वॉर्मिंग के दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला।

वृक्षारोपण के माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग के दुसप्रभावों से पृथ्वी को कैसे बचाया जा सकता इस पर भी विस्तार से अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में डॉ रवि शरण दीक्षित, डॉ अंजलि वर्मा, रवि जोशी, कुलदीप सिंह राणा, डॉ रीना कुलश्रेष्ठ, कृष्ण चंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Next Post

जानिए आज बुधवार 6 सितम्बर को कैसा रहेगा आपका दिन (6 September 2023 Rashiphal)

जानिए आज बुधवार 6 सितम्बर को कैसा रहेगा आपका दिन (6 September 2023 Rashiphal) 🌺 आज का पंचांग 🌺 दिन:- बुधवार युगाब्दः- 5125 विक्रम संवत- 2080 शक संवत -1945 अयन – दक्षिणायण (याम्यायण) गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल) ऋतु – […]
Rashiphal 1

यह भी पढ़े