जानिए आज बुधवार 6 सितम्बर को कैसा रहेगा आपका दिन (6 September 2023 Rashiphal) - Mukhyadhara

जानिए आज बुधवार 6 सितम्बर को कैसा रहेगा आपका दिन (6 September 2023 Rashiphal)

admin
Rashiphal 1

जानिए आज बुधवार 6 सितम्बर को कैसा रहेगा आपका दिन (6 September 2023 Rashiphal)

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- बुधवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – भाद्रपद
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- सप्तमी
  • नक्षत्र – कृतिका
  • योग – हर्षद
  • करण- बव
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 6:01 से
  • 🌑सूर्यास्त:- शाम के 6:37 तक
  • ⚪चंद्र राशि:- वृषभ
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • महाभारत ग्रन्थ को हिन्दू धर्म में पंचम वेद माना जाता है।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 12:09 से शाम के 03:53 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

भरोसा उसी दरवाजे से चला जाता है, जिस दरवाजे से शक अंदर आता है।

6 सितंबर का राशिफल (6 September 2023 Rashiphal)

मेष

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में जिस कारण आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलेगा व मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्य परिवार में संपन्न होंगे।

वृषभ

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन

आज आप कोई वाद-विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से आप दूर रहें। आपका व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से विचारिक मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। अपनो का प्रेम स्नेह प्राप्त होगा। आप नया काम शुरू न करें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आएगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपका मिलना होगा। न्यायलय पक्ष में आपको सफलता प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

सिंह

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार व समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आज आप ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई बड़ा लेन-देन आप आज व्यापार आदि में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि संभालकर चलाएं।

तुला

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपका रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा।

वृश्चिक

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। आज आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है।

धनु

आज आप जिस काम की बहुत दिनो से सोच रहे हैं, वह काम आपका पुरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर

आज का दिन आपके लिए उपयुक्त होगा। परिवार के सदस्यों का प्रेम सहयोग मिलेगा। आपका पुराना कोई विवाद खत्म होगा। मन प्रसन्न रहेगा व व्यापार में मित्रों के सहयोग से आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।

कुंभ

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं तो वाहन आदि के उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, इससे हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद् समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप व्यापार आदि में बड़ा निर्णय बिना सोचे समझे न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।

Next Post

Singtali motor bridge: सिंगटाली मोटर पुल की मांग को लेकर आज विधानसभा घेराव

Singtali motor bridge: सिंगटाली मोटर पुल की मांग को लेकर आज विधानसभा घेराव करेंगे पौड़ी क्षेत्रवासी देहरादून/मुख्यधारा Singtali motor bridge: गढ़वाल और कुमाऊं मण्डल को जोड़ने वाला लंबित और बहुप्रतीक्षित सिंगटाली मोटर पुल के निर्माण में हो रही अत्यधिक देरी […]
FB IMG 1693807023114

यह भी पढ़े