Corona अपडेट : उत्तराखंड में कोरोना के आंकड़े 20 हजार पार। आज देहरादून, नैनीताल में सर्वाधिक मामले - Mukhyadhara

Corona अपडेट : उत्तराखंड में कोरोना के आंकड़े 20 हजार पार। आज देहरादून, नैनीताल में सर्वाधिक मामले

admin
corona virus 1

देहरादून। corona की रफ्तार उत्तराखंड में थमने का नाम नहीं ले रही है। आज भी प्रदेश में 571 नए मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 6042 पहुंच गई है, जबकि अभी भी 16964 सेंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।

उत्तराखंड में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 20398 पर पहुंच गया है, जिसमें से 14012 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 68.69% प्रतिशत है। अब तक यहाँ 280 संक्रमितों की विभिन्न बीमारियों के कारण मौत हो चुकी है। आज भी 11 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 404 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

आज इन जिलों से इतने मरीज 

  • देहरादून जिले से 169 मरीज सामने आए हैं।
  • नैनीताल से 106 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  •  हरिद्वार जनपद से 63 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
  • उधम सिंह नगर जिले से 79 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • उत्तरकाशी जिले से 20 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • अल्मोड़ा से 29 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • बागेश्वर से 7 नए मरीज सामने आए हैं।
  • चमोली जिले से 3 लोगों में कोरोना पाया गया है।
  • चंपावत जिले से 25 नए मरीज सामने आए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • रुद्रप्रयाग से 6 नए मरीज सामने आए हैं।
  • टिहरी गढ़वाल से 42 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

20200901 194531

Next Post

रुद्रप्रयाग में corona विस्फोट। एक ही गाँव में 20 पॉजिटिव, तो जिले में 23 लोग संक्रमित

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बढ़ते corona के मामलों से हड़कंप मचने लगा है। जी हां आज रुद्रप्रयाग के नजदीकी गाँव जयमण्डी में पिछले दिनों एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद 28 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग […]
CORONA

यह भी पढ़े