बड़ी खबर : आज टिहरी जिले में कोरोना का कहर। 126 में से 72 मामले टिहरी से ही। कुल 1537 - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज टिहरी जिले में कोरोना का कहर। 126 में से 72 मामले टिहरी से ही। कुल 1537

admin
images 40 1

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। आज का दिन उत्तराखंड में कोरोना ने ऊंची छलांग लगाई और आज विभिन्न जिलों से कुल 126 संक्रमित सामने आए हैं। आज दूसरी अहम बात यह है कि तेरह में से तीन जनपदों को छोड़कर 10 जिलों में कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक मरीज आज टिहरी जिले से आए हैं, जहां 126 में से 72 मामले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक प्रदेश में 755 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। ऐसे में उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट करीब पचास फीसदी होने के कारण इसे राहत के रूप में देखा जा रहा है।
आज शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में ४९ नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इससे पहले दोपहर को प्रदेशभर से 77 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

आज दिनभर इन जिलों से आए इतने पॉजीटिव

टिहरी जनपद से 72 पॉजीटिव मरीज पाए गए हैं।
पौड़ी से चार पॉजीटिव
रुद्रप्रयाग से चार लोग पॉजीटिव आए हैं।
हद्विार से सात संक्रमित पाए गए।
नैनीताल से चार संक्रमित पाए गए हैं।
पिथौरागढ़ से सात पॉजीटिव मामले पाए गए हैं।
आज अल्मोड़ा जनपद से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
बागेश्वर से पांच लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
देहरादून से सत्रह पॉजीटिव आए हैं।
उत्तरकाशी से एक संक्रमित पाए गए।
प्राइवेट लैब से आज चार लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव आई है।
हालांकि आज का दिन चंपावत, ऊधमसिंहनगर और चमोली जनपद के लिए राहतभरा रहा। यहां से आज किसी की रिपोर्ट पॉजीटिव नहीं आई है।
इस प्रकार अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1537 पर पहुंच गया है। इनमें से अभी तक 755 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अभी तक विभिन्न बीमारियों से 13 लोगों की मौत हो चुकी है और सात लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में 782 एक्टिव मामले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। आधे से अधिक मरीजों के स्वस्थ हो जाने के बाद प्रदेश के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है।
अब तक कुल 31945 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब करीब 5846 लोगों को रिपोर्ट आनी शेष है।

20200609 210329G

20200609 162558

यह भी पढ़ें : अतीत के झरोखों से : पत्रकार दिनेश कंडवाल की पिछले एक माह की कुछ खास एक्टिविटीज आप भी जरूर देखिए

Next Post

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने पर उत्तराखंड में उबाल। स्थायी राजधानी की मांग

देहरादून। गत दिवस गैरसैंण भराड़ीसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किए जाने के बाद प्रदेश में गैरसैंण को स्थायी राजधानी के लिए वर्षों से लड़ाई लडऩे वाले पैरोकारियों में आज उबाल देखने को मिला। कांग्रेस, उक्रांद समेत अन्य सामजिक […]
gairsain

यह भी पढ़े