बदला पाला : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा देने वाले दीपक बाली भाजपा में हुए शामिल - Mukhyadhara

बदला पाला : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा देने वाले दीपक बाली भाजपा में हुए शामिल

admin
IMG 20220614 WA0000

मुख्यधारा/देहरादून

सोमवार रात को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले दीपक बाली ने आखिरकार राजधानी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। ‌ मंगलवार दोपहर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में बाली ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। दीपक बाली को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा से सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

बता दें कि आज से उत्तराखंड में बजट सत्र भी शुरू हुआ है। डेढ़ माह पहले उत्तराखंड में आप की कमान संभालने वाले दीपक बाली ने सोमवार रात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने अपना त्यागपत्र आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है। काशीपुर के बड़े कारोबारी बाली करीब दो साल पहले आप में शामिल हुए थे। दीपक बाली इस बार विधानसभा चुनाव में काशीपुर से चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे। पार्टी छोड़ने के बाद कोठियाल ने मदन कौशिक और पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया था।

Next Post

उत्तराखंड बजट सत्र 2022 : धामी सरकार ने पेश किया 65571.49 करोड़ का बजट। महिलाओं और युवाओं पर रहा फोकस, पढ़िए ये मुख्य बिंदु

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड धामी सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपना बजट पेश कर दिया है, वहीं वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने विधानसभा के सदन में 65571.49 करोड़ का बजट पेश किया। मार्च में नई सरकार के गठन के बाद […]
nee

यह भी पढ़े