देहरादून में दु:खद हादसा : मकान ढहने से दो की मौत, दो घायल और दो की तलाश जारी - Mukhyadhara

देहरादून में दु:खद हादसा : मकान ढहने से दो की मौत, दो घायल और दो की तलाश जारी

admin
dun hadsa

देहरादून। दून के चुक्खुवाला में गत देर रात्रि दुखद हादसा हो गया। यहां तेज बारिश से पुश्ता ढहने से एक मकान ढह गया। जिससे उसमें सो रहे छह लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हुए हैं। इसके अलावा दो लोगों की तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करीब एक बजे देहरादून के चुक्खुवाला इंद्राकालोनी में तेज बारिश से एक मकान का पुश्ता ढह गया। इससे मकान भी पूरी तरह भरभराकर ढह गया। जिससे मकान में सो रहे दो परिवारों के छह लोग मलबे में दब गए।
सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने बचाव व राहत कार्य शुरू किया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा दो लोग मलबे में दबे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार यहां दो परिवार किराये पर रहते थे। जिनमें एक परिवार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे थे, जबकि दूसरे परिवार में पति-पत्नी रहते थे।
IMG 20200715 WA0005 1024x768 1

सूचना पर विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीएम देहरादून आशीष श्रीवास्तव, डीआईजी अरुण मोहन जोशी, एसपी सिटी श्वेता चौबे भी मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू और तेजी से करने के निर्देश दिए।

PicsArt 07 15 07.04.20
मेयर सुनील उनियाल गामा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। वहीं विधायक खजानदास ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।

यह भी पढ़ें : महिला शक्ति केन्द्र चमोली में दो महिला कर्मचारी बर्खास्त। जानिए क्या है मामला

यह भी पढ़ें : Corona ने आज फिर बढ़ाया आंकड़ा। अब कुल एक्टिव मामले 736

यह भी पढ़ें : आईएएस पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल 

यह भी पढ़ें : दुख़द छह माह से लापता हवलदार की पत्नी व परिजन फंसे अजीब धर्मसंकट में!

Next Post

शहरी विकास निदेशालय बना ई-आफिस। महत्वपूर्ण सेवाएं आज से ऑनलाइन

देहरादून। विभागीय कामकाज को ई-प्लेटफॉर्म पर लाने हेतु राज्य में सचिवालय के कामकाज को ई-ऑफिस से जोड़े जाने के पश्चात इस कड़ी में राज्य के शहरी विकास निदेशालय को भी ई-आफिस के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। निदेशालय […]
FB IMG 1594801684180

यह भी पढ़े