ब्रेकिंग: डॉ. अजीत कर्नाटक (Dr Ajeet Karnataka) को भरसार औद्यानिकी विवि के कुलपति पद पर मिला 6 महीने का सेवा विस्तार - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: डॉ. अजीत कर्नाटक (Dr Ajeet Karnataka) को भरसार औद्यानिकी विवि के कुलपति पद पर मिला 6 महीने का सेवा विस्तार

admin

देहरादून/मुख्यधारा

डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक (Dr Ajeet Karnataka) को भरसार औद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है।

उत्तराखंड के वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार पौड़ी गढ़वाल के कुलपति पद पर डा. अजीत कुमार कर्नाटक (Dr Ajeet Karnataka) को छह माह के लिए सेवा विस्तार दे दिया गया है।

डा. अजीत कुमार कर्नाटक (Dr Ajeet Karnataka) का विश्वविद्यालय में तीन वर्ष का कार्यकाल 21 जुलाई को पूर्ण हो गया है। इसी कड़ी में विवि में नियमित कुलपति की चयन प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है, जिसमें कुछ समय और लग सकता है।

इस संबंध में राज्यपाल/कुलाधिपति के सचिव डा. रंजीत कुमर सिन्हा द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार विवि के वर्तमान कुलपति डा. अजीत कुमार कर्नाटक (Dr Ajeet Karnataka) को 2 जुलाई 2022 से आगामी 6 माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, तक के लिए वीरचन्द्र सिंह गढवाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार पौड़ी गढवाल का कुलपति नियुक्ति किया जाता है।

बताते चलें कि इससे पूर्व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में भी गत दिवस डा. ओम प्रकाश सिंह नेगी को कुलपति नियुक्त किया गया था।

IMG 20220721 WA0017

यह भी पढें: ब्रेकिंग (Rishikesh bus accident) : ऋषिकेश में बस पलटी, 24 यात्री गंभीर घायल

 

ब्रेकिंग: बाहरी राज्यों से आकर Uttarakhand में रहने वालों के लिए महत्वपूर्ण खबर। अब अपने मूल स्थान वाले थाने से लाना होगा ये दस्तावेज

 

यह भी पढें: गजब : …जब वृद्ध मां-बाप को डोली में बिठाकर कांवड़ लेने पहुंच गया ये श्रवण कुमार (Shrawan kumar)! इस अद्भुत नजारे पर टिकीं हर किसी की निगाहें

Next Post

ब्रेकिंग: देहरादून के आसपास लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने के निर्देश

देहरादून/मुख्यधारा मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय स्थित सभागार में एनएचएआई के अंतर्गत प्रदेश में बन रहे विभिन्न रोड प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। उन्होंने दिल्ली – देहरादून, मसूरी – पांवटा साहिब, नजीबाबाद – जसपुर, हरिद्वार – हल्द्वानी, […]
1658401371684

यह भी पढ़े