'एक दौड़ देश के नाम' प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्वे ऑफ इंडिया के प्रेजीडेंट हरि सिंह ने किया सम्मानित - Mukhyadhara

‘एक दौड़ देश के नाम’ प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्वे ऑफ इंडिया के प्रेजीडेंट हरि सिंह ने किया सम्मानित

admin
IMG 20210820 WA0007
देहरादून/मुख्यधारा
सर्वे ऑफ इंडिया के प्रेजीडेंट और देहरादून के प्रसिद्ध समाजसेवी हरि सिंह ने पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव में आयोजित ‘एक दौड़ देश के नाम’ प्रतियोगिता में शामिल होकर आयोजकों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। यही नहीं उन्होंने इस दौरान प्रतिभागियों व आयोजकों को सम्मानित भी किया। जिससे क्षेत्रवासियों ने उनका आभार जताया है।
IMG 20210820 WA0005
हरि सिंह ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वालों को देखते हुए खुशी जाहिर की और सभी धावकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसी चीज है, जो व्यक्ति को अपना सौ फीसदी योगदान देने के लिए प्रेरित करती है। यही नहीं इससे सामाजिक भाईचारा बढऩे के साथ ही युवाओं को प्रेरणा लेने का अवसर भी प्रदान होता है।
IMG 20210820 WA0006
इस मौके पर पोखड़ा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, महामंत्री प्रभु शरण बुडाकोटी व समस्त टीम मंडल अध्यक्ष पोखड़ा युवा मोर्चा जितेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री अमित नवानी, युवा मोर्चा की समस्त टीम सभी पदाधिकारियों के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
मैराथन दौड़ के तीन दावेदार
IMG 20210820 WA0008
एक दौड़ देश के नाम प्रतियोगिता में युवा मोर्चा पोखड़ा ब्लॉक के वीरेंद्र रावत, ग्राम किमगडी लोदिगांव ने प्रथम स्थान, अमित बिष्ट, ग्राम ल्वीठा द्वितीय स्थान, सचिन गुसाईं, ग्राम दांथा तृतीय स्थान और महाकाल महेंद्र सिंह नेगी किमगडी टॉप 20 में रहने में कामयाब रहे।
इस मौके पर सर्वे ऑफ इंडिया के प्रेजीडेंट और देहरादून के प्रसिद्ध समाजसेवी हरि सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं भविष्य में भी करते रहें। इसके लिए आयोजकों और क्षेत्रवासियों को उनकी तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा।

 

यह भी पढें: एनएचएम के तहत स्वीकृत पदों पर भर्ती में लाएं तेजी : धन सिंह

 

यह भी पढें: वीडियो: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर तोताघाटी के पास इस तरह हो रहा भूस्खलन

 

यह भी पढें: मौसम: उत्तराखंड के इन जनपदों में दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

Next Post

शिक्षा व संस्कारों के लिए आवश्यकता है बड़े स्तर पर अनुसंधान की: महाराज

भारतीय शिक्षण संस्थान का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन हरिद्वार/मुख्यधारा अध्यात्म को जानने के लिए गुरू के पास जाना पड़ता है। गुरू ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उत्तराखंड हमारी देव भूमि और संस्कार भूमि है। […]
maharaj 3

यह भी पढ़े