एक नजर: बेबाक टिप्पणियों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस Swara Bhaskar ने सपा नेता फहाद अहमद के साथ की शादी, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल - Mukhyadhara

एक नजर: बेबाक टिप्पणियों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस Swara Bhaskar ने सपा नेता फहाद अहमद के साथ की शादी, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

admin
111

एक नजर: बेबाक टिप्पणियों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने सपा नेता फहाद अहमद के साथ की शादी, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद के साथ की शादी, मुस्लिम से शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुईं अभिनेत्री

मुख्यधारा डेस्क

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी कर ली है। अभिनेत्री भास्कर ने इसकी जानकारी गुरुवार को सोशल मीडिया पर दी। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अभिनय के अलावा राजनीति में भी अपनी बेबाक टिप्पणी की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।

केंद्र सरकार की नीतियों की स्वरा भास्कर खुलकर विरोध करती रही हैं। ‌पिछले महीने अभिनेत्री स्वरा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के साथ नजर भी आई थीं।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड के राशन विक्रेताओं के लिए अच्छी खबर, मिलेगा NFSA के अंर्तगत लाभांश का भुगतान

बता दें कि स्वरा भास्कर ने कोर्ट मैरिज के लिए 6 जनवरी 2023 को आवेदन किया था। उन्होंने जो वीडियो शेयर की है उसमें दोनों कोर्ट में मैरिज के पेपर पर दस्तखत करते भी नजर आ रहे हैं।गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। अब सोशल मीडिया यूजर्स फहाद अहमद के साथ शादी करने को लेकर स्वरा को ट्रोल कर रहे हैं।

एक तरफ लोग उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी ओर स्वरा की शादी को लव जिहाद भी बताया। यूजर ने लिखा, अच्छा किया, अब पूरी तरह मुसलमान बन जाओ। एक यूजर ने लिखा, “ठीक है ये हमारी कोई खास प्रॉडक्ट नहीं थी। हमें कोई परवाह नहीं है, ये हिंदू थी ही नहीं।एक अन्यू यूजर ने लिखा, स्वरा भास्कर क्या आप बता सकती हैं कि हिंदू आबादी, मुस्लिम देशों – पाकिस्तान और बांग्लादेश में कम क्यों हो रही है? और भारत की मुस्लिम आबादी बढ़ क्यों रही है।

एक यूजर ने लिखा, ‘आप जैसी लड़कियां इस देश के लिए गलत उदाहरण पेश कर रही हैं। आपकी एजुकेशन और फैमिली बैकग्राउंड देखकर दुख होता है।’

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: ये रहे धामी कैबिनेट बैठक (Dhami cabinet meeting) के महत्वपूर्ण फैसले

एक ने लिखा, ‘यह पक्का सूटकेस में पैक हो जाएगी एक दिन।’ कुछ यूजर्स ने स्वरा भास्कर को धर्म बदलकर पाकिस्तान जाने की सलाह दे दी। साथ ही, कुछ यूजर्स ने उन्हें एंटी हिंदू तक बता दिया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए स्वरा ने अपनी और फहाद की लव स्टोरी का खुलासा किया। वीडियो में बताया कि उनकी मुलाकात एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। प्रोटेस्ट के दौरान दोनों ने पहली बार एक साथ सेल्फी ली थी। इसके बाद फहाद ने उन्हें अपनी बहन की शादी में आमंत्रित किया, जिसके बाद वह दोनों गहरे दोस्त बन गए और इसके बाद से उनके बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया।

उन्होंने छह जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज कर ली। आइए जानते हैं स्वरा भास्कर ने जिससे शादी की है समाजवादी पार्टी नेता कौन हैं।

फहाद अहमद महाराष्ट्र सपा युवजन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। फहाद, यूपी के बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। मुस्लिम बंजारा जाति से आते हैं।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : गोल्डन कार्ड (Golden card) धारकों के लिए आई अच्छी खबर, अब इन्हें आयुर्वेदिक उपचार का भी मिलेगा लाभ: डॉ0 धन सिंह रावत

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से इन्होंने पढ़ाई की है अभी, टाटा इंस्टीट्यूट मुंबई में पीएचडी कर रहे हैं। सीएए एनआरसीसी आंदोलन के दौरान इनकी मुलाकात स्वरा भास्कर से हुई थी। फहाद के पिता जर्रार अहमद कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। फहद अहमद को समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता अबू आजमी का करीबी माना जाता है। आजमी ही फहद अहमद को समाजवादी पार्टी में लेकर आए थे।

जुलाई 2022 में अबू आजमी और रईस शेख की मौजूदगी में फहद ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। इसके बाद उन्हें यूथ विंग में पदाधिकारी बना दिया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले राइटर हिमांशु शर्मा के साथ स्वरा की डेटिंग की खबरें आई थीं। दोनों की मुलाकात रांझणा के सेट पर हुई थी। करीब पांच साल डेट करने के बाद 2019 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: Uttarakhand में गौवंश क्रूरता के अपराध में 62 मुकदमे दर्ज व 205 अभियुक्तों को भेजा गया जेल

स्वरा भास्कर तनु वेड्स मनु, रांझणा और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो ‘रसभरी’ नाम की वेब सीरीज में भी दिखीं थीं। उनकी पिछली फिल्म ‘जहां चार यार’ थी। अपकमिंग फिल्म मिमांसा है। इसके अलावा वो ‘मिसेज फलानी’ में भी नजर आएंगी।

Next Post

B J P जिला महामंत्री आशु चौधरी का महिला मोर्चा हरिद्वार का प्रभारी नियुक्त होने पर वरिष्ठ भाजपा नेत्रियों ने किया भव्य स्वागत

भाजपा (B J P) जिला महामंत्री आशु चौधरी का महिला मोर्चा हरिद्वार का प्रभारी नियुक्त होने पर वरिष्ठ भाजपा नेत्रियों ने किया भव्य स्वागत हरिद्वार/मुख्यधारा भाजपा प्रदेश मंत्री रीता चमोली , दीपिका राठौर औऱ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र राठौर के […]
bjp 1 2

यह भी पढ़े