B J P जिला महामंत्री आशु चौधरी का महिला मोर्चा हरिद्वार का प्रभारी नियुक्त होने पर वरिष्ठ भाजपा नेत्रियों ने किया भव्य स्वागत - Mukhyadhara

B J P जिला महामंत्री आशु चौधरी का महिला मोर्चा हरिद्वार का प्रभारी नियुक्त होने पर वरिष्ठ भाजपा नेत्रियों ने किया भव्य स्वागत

admin
bjp 1 2

भाजपा (B J P) जिला महामंत्री आशु चौधरी का महिला मोर्चा हरिद्वार का प्रभारी नियुक्त होने पर वरिष्ठ भाजपा नेत्रियों ने किया भव्य स्वागत

हरिद्वार/मुख्यधारा

भाजपा प्रदेश मंत्री रीता चमोली , दीपिका राठौर औऱ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र राठौर के नेतृत्व में महिला मोर्चे की वरिष्ठ भाजपा नेत्रियों ने आशु चौधरी का भाजपा महिला मोर्चा जिला हरिद्वार का प्रभारी बनाये जाने पर जोरदार स्वागत किया आशु चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में महिलाओं का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड के राशन विक्रेताओं के लिए अच्छी खबर, मिलेगा NFSA के अंर्तगत लाभांश का भुगतान

पंचायतों से लेकर नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। आज महिलाएं पंचायत स्तर पर अपने गांव को सशक्त करने का कार्य कर रही है। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका रही उसी प्रकार आज राज्य के विकास में महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं।आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा अपनी सराहनीय भूमिका से भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगा।

यह भी पढ़े : एक नजर: बेबाक टिप्पणियों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस Swara Bhaskar ने सपा नेता फहाद अहमद के साथ की शादी, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

बहनो ने बिमला ढोडियाल , सन्तोष सैनी ,नीतू चौहान , शालिनी यादव , सुचिता ध्यानी , रितू ठाकुर ,सरिता अमोली, मंजू आदि नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाये दी। स्वागत कार्यक्रम में रजनी वर्मा, मनु रावत, शर्मिला बगवाड़ी, रेणु शर्मा, मीनाक्षी, नीतू वर्मा, रीता शर्मा, तारा नेगी, आमरीन , ममता अग्रवाल, मोनिका यादव आदि सम्मलित हुए

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: ये रहे धामी कैबिनेट बैठक (Dhami cabinet meeting) के महत्वपूर्ण फैसले

Next Post

अमेरिकी उद्योगपति ने साधा निशाना : George Soros ने पीएम मोदी के खिलाफ दिया बयान

अमेरिकी उद्योगपति ने साधा निशाना : जॉर्ज सोरोस (George Soros) ने पीएम मोदी के खिलाफ दिया बयान अडानी और प्रधानमंत्री के संबंधों पर उठाए सवाल पर भाजपा का पलटवार मुख्यधारा डेस्क अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर […]
modi 1

यह भी पढ़े