फायर सीजन में वनों को आग से बचाने के गुर सिखाए - Mukhyadhara

फायर सीजन में वनों को आग से बचाने के गुर सिखाए

admin
IMG 20200218 WA0030

रुद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली के क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में वन विभाग द्वारा एक दिवसीय वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक वन संरक्षक रुद्रप्रयाग महिपाल सिंह सिरोही, वन क्षेत्राधिकारी जाखणी जखोली सुभाषचंद्र नौटियाल,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी,प्रधान कुरछौला मनीष पंवार,बीरेंद्र सिंह राणा,कनिष्ठ उप प्रमुख कवीन्द्र सिंह सिंधवाल,पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख शान्ति लाल,युद्धवीर सिंह राणा सहित कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गोष्ठी में प्रतिभाग किया है।

गोष्ठी में सहायक वन संरक्षक महिपाल सिंह सिरोही ने फायर सीजन में वनों को आग से बचाने के गुर सिखाए। इस अवसर पर जखोली के क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने वन विभाग के अधिकारियों से दावानल की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने वन विभाग से वन अग्नि को रोकने के लिए ब्लाक की प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर लोगों को दावानल रोकने के लिए गोष्ठियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।  प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने जखोली स्थित वन चेतना पार्क की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए वन विभाग को पार्क का अविलंब सौंदर्यीकरण व सुधारीकरण के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। जिस पर सहायक वन संरक्षक महिपाल सिंह सिरोही ने तत्काल प्रभाव से वन चेतना पार्क जखोली में एक कर्मचारी की नियुक्ति करने के लिए आदेश जारी किए व कहा कि पार्क की झाड़ियां व चौकिदारी के लिए एक कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है।

बैठक में प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने क्षेत्र में बंदरों के बदस्तूर आंतक पर भी चर्चा करते हुए जखोली,मयाली  व सुमाड़ी में पिंजरा लगाने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

Next Post

उत्तराखंड में उप प्रधानों का चुनाव कार्यक्रम घोषित। 26 फरवरी को होगा चुनाव   

उत्तराखंड  की ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पद के लिए एक बार फिर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 26 फरवरी को उपप्रधान पदों के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने हरी झंडी दे दी है। इसी के साथ […]
images 1

यह भी पढ़े