भारत का परचम : दो ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Award) जीतने पर देश में जश्न का माहौल, राजनीति और सिनेमा जगत की हस्तियों ने दी बधाई - Mukhyadhara

भारत का परचम : दो ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Award) जीतने पर देश में जश्न का माहौल, राजनीति और सिनेमा जगत की हस्तियों ने दी बधाई

admin
oskar

भारत का परचम : दो ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Award) जीतने पर देश में जश्न का माहौल, राजनीति और सिनेमा जगत की हस्तियों ने दी बधाई

सेरेमनी में दीपिका पादुकोण ने बिखेरा जलवा

मुख्यधारा डेस्क

भारत में जश्न का माहौल है। पहली बार देश को दो ऑस्कर अवॉर्ड मिले हैं। समूचा भारतीय फिल्म उद्योग खुशी में झूम रहा है। ‘आरआरआर’ फिल्म का ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग ऑस्कर्स 2023 में ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में मुकाबले में उतरा और पुरस्कार जीता। ‘ऑल द ब्रीद्स’ फिल्म बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में नामित हुई लेकिन पुरस्कार नहीं जीत सकी। ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्रर्स’ को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म में नामांकन मिला है और इसकी डायरेक्टर कार्तिक गॉन्जाल्वेज हैं और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा है। इसने भी ऑस्कर अवॉर्ड में बाजी मारी। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ऑस्कर समारोह में मंच पर आईं। उन्होंने आरआरआर के नाटू नाटू गाने से सारी दुनिया का परिचय करवाया। इस तरह इस बार तीन श्रेणियों में नामित में से दो ऑस्कर पुरस्कार भारत को मिले। वहीं मिशेल यो बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब पाने वाली पहली एशिया महिला एक्ट्रेस बन गई हैं।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: देहरादून में SSP की बड़ी कार्रवाई, दो, पुलिसकर्मी सस्पेंड व 8 लाइन हाजिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत तमाम बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने ट्विटर के माध्यम से बधाई दी है। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर RRR और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के मेकर्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा- ‘असाधारण! ‘नाटु नाटु’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। इस सम्मान के लिए एमएम कीरवानी और चंद्रबोस समेत पूरी टीम को बधाई। भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है’। राहुल गांधी ने टीम आरआरआर को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- “जिस गाने पर पूरे भारत ने डांस किया, वह वास्तव में वैश्विक हो गया है! mmkeeravaani,boselyricist और पूरी RRR टीम को NaatuNaatu के लिए ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत जीतने के लिए बधाई।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- आपने हम सभी को गौरवान्वित किया है। वहीं कंगना रनोट ने दीपिका पादुकोण की ऑस्कर अपीयरेंस की तारीफ करने के लिए ट्विटर पर लिखा, कितनी सुंदर दीपिका पादुकोण नजर आईं, पूरे देश को गर्व महसूस कराना आसान नहीं है। अपनी छवि, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना और इतने शालीनता और आत्मविश्वास से बोलना। इस तथ्य के प्रमाण के रूप में कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं। जूनियर एनटीआर और रामचरण ने ऑस्कर अवॉर्ड के साथ तस्वीर शेयर करते लिखा कि ऑस्कर अवॉर्ड घर आ रहा है’।

यह भी पढ़े : Uttarakhand board exam 2023: बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 16 मार्च से 6 अप्रैल चक चलेंगी परीक्षाएं, 25 मई तक जारी होगा रिजल्ट, नकल रोकने को मंत्री धनसिंह के सख्त निर्देश

सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रख्यात कवि- गीतकार और सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने नाटू- नाटू गाने के साथ एमएम कीरावनी और आरआरआर की ऑस्कर में जीत पर अपनी खुशी साझा की। उन्होंने कहा, मैं संगीत निर्देशक एमएम केरावनी और गीतकार चंद्रबोस के लिए बहुत ज्यादा खुश हूं। गीत और फिल्म ने भारतीयों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।आरआरआर की पूरी टीम को बधाई।

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ऑस्कर जीतने पर बधाई देते हुए लिखा-बधाई हो mmkeeravaani, ssrajamouli NaatuNatu के लिए ऑस्कर जीतने और भारत को गौरवान्वित करने के लिए। बहुत खूब! बधाई निर्देशक अर्थस्पेक्ट्रम कार्तिकी गोंजाल्विस guneetm, TheElephantWhisperers के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट जीतने के लिए।

सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया, “13-मार्च-2023, भारतीय सिनेमा के लिए एक सुनहरा दिन। तेलुगु फिल्म अभिनेता महेश बाबू ने ट्विटर पर शेयर किया, “और ये रहा नाटू नाटू!! सभी सीमाओं को पार करते हुए !! mmkeeravaani garu, boselyricist और RRR की पूरी टीम को ऑस्कर में उनकी शानदार जीत के लिए बधाई !! एक खुशी का पल! भारतीय सिनेमा के लिए उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा किया, TheElephantWhisperers की पूरी टीम को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर जीतने पर बधाई… एक शानदार फिल्म और एक और अभूतपूर्व जीत।प्रभुदेवा ने आरआरआर की जीत पर कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया।ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर लिखा- Oscars 2023 में भारतीय सिनेमा के लिए ऐसा ऐतिहासिक, गर्व और खुशी का पल सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म TheElephantWhisperers की टीम को बहुत-बहुत बधाई और सर्वश्रेष्ठ मूल गीत NaatuNaatu के लिए टीम RRR को भी बधाई।

यह भी पढ़े : दु:खद : ऋषिकेश में राफ्टिंग करते हुए पलटी नाव (Rafting in Rishikesh), एक महिला पर्यटक की डूबकर मौत

आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने के बाद आलिया भट्ट खुशी से फूले नहीं समाई। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। ट्विटर पर अजय देवगन ने लिखा, “जैसा कि अक्सर कहा जाता है, सिनेमा एक यूनिवर्सल भाषा बोलता है। RRR और TheElephantWhisperers की टीमों को उनकी Oscar जीत के लिए बधाई। यह एक गर्व का का पल है”। कंगना रनोट ने ट्विटर पर टीम RRR को बधाई दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा- पूरे भारत को बधाई, नस्लीय आधार पर भारतीयों के दमन, अत्याचार, हत्या, उपनिवेशीकरण के बारे में एक फिल्म को विश्व मंच पर सराहना मिली।कंगना रनोट ने दीपिका पादुकोण की ऑस्कर अपीयरेंस की तारीफ करने के लिए ट्विटर पर लिखा, कितनी सुंदर दीपिका पादुकोण नजर आईं, पूरे देश को गर्व महसूस कराना आसान नहीं है। अपनी छवि, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना और इतने शालीनता और आत्मविश्वास से बोलना। इस तथ्य के प्रमाण के रूप में कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।

95वें ऑस्कर अकादमी पुरस्कार में विजेताओं की सूची इस प्रकार है

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: मिशेल योह (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: ब्रेंडन फ्रेज़र (द व्हेल) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: जेमी ली कर्टिस (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: के हुए क्वान (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस) सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: डेनियल क्वान, डेनियल शेइनर्ट (एवरीवन एवरीवेयर ऑल एट वंस) सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म: “गुइलेर्मो डेल टोरो की पिनोचियो” – गिलर्मो डेल टोरो, मार्क गुस्ताफसन, गैरी उंगर और एलेक्स बल्कली सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट – जेम्स फ्रेंड कॉस्ट्यूम डिजाइन: ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर – रूथ कार्टर ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस एनिमेटेड शॉर्ट: द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स लाइव एक्शन शॉर्ट: एन आयरिश गुडबाय बेस्ट एनिमेटेड फीचर: गुइलेर्मो डेल टोरो की पिनोचियो बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर: नवलनी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट: द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट इंटरनेशनल फीचर: ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (जर्मनी) बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: अवतार: द वे ऑफ वॉटर।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: देहरादून जनपद में CO के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल, जानिए अब यहां कौन होंगे नए सीओ (Transfer of CO in Dehradun)

Next Post

Influenza-A के सब वेरिएंट एच3 एन2 की रोकथाम के लिए करें मास्क का प्रयोग : महाराज

इंफ्लूएंजा-ए (Influenza-A) के सब वेरिएंट एच3 एन2 की रोकथाम के लिए करें मास्क का प्रयोग : महाराज केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए 267434 यात्री करवा चुके हैं अपना पंजीकरण जीएमवीएन के गेस्ट हाउसों के लिए 43360478 रूपये की बुकिंग […]
satpal

यह भी पढ़े