Fooldeyi : सीएम पुष्कर धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई - Mukhyadhara

Fooldeyi : सीएम पुष्कर धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई

admin
puskar 1 2

Fooldeyi : सीएम पुष्कर धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई

बच्चों को लोक संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ने के लिए बालपर्व के रुप में संस्थागत तौर पर मनाया जायेगा फूलदेई

गैरसैंण/मुख्यधारा

उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की।

pusakr 2

मुख्यमंत्री ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे।

यह भी पढें : Uttarakhand: यहां चिकित्सकों के बंपर प्रमोशन, देखें सूची

puskar 3 1

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और लोक पंरपराओं से जोड़े रखने के लिए लोक पर्व फूलदेई को आने वाले समय में संस्थागत तरीके से बाल पर्व के रूप में वृहद स्तर पर प्रति वर्ष मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में मनाया जाने वाला लोकपर्व ‘फुलदेई’ हमारी संस्कृति को उजागर करता है साथ ही यह पर्व पहाड़ की परंपराओं को भी कायम रखे हुए है।

puskar 4 1

‘‘फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार। यानी यह देहरी फूलों से सजी रहे। घर खुशियों से भरा हो। सबकी रक्षा हो। अन्न के भंडार सदैव भरे रहे। उत्तराखंड में इसे फूल संक्रांति के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन घरों की देहरी को फूलों से सजाया जाता है। घर-मंदिर की चौखट का तिलक करते हुए ’फूलदेई छम्मा देई’ कहकर मंगलकामना की जाती है।’’

यह भी पढें : Health: मौसमी इन्फ्लुएंजा की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां तेज, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर ने दिए अहम निर्देश

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

Next Post

मंत्री Ganesh Joshi ने बजट 2023-24 को बताया ऐतिहासिक

मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने बजट 2023-24 को बताया ऐतिहासिक कहा अमृत काल का यह पहला बजट प्रदेश को सशक्त उत्तराखंड बनाने में निभाएगा अहम भूमिका मंत्री ने कहा यह बजट केन्द्र सरकार की प्रेरणा से केन्द्रीय बजट के […]
joshi 4

यह भी पढ़े