पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील कुमार उत्तराखंड राज्य चुनाव आयुक्त बने, सरकार ने जारी किए आदेश

admin
b 1 10

पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील कुमार उत्तराखंड राज्य चुनाव आयुक्त बने, सरकार ने जारी किए आदेश

मुख्यधारा डेस्क

उत्तराखंड में लंबे समय से खाली चल रहा है राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद धामी सरकार ने नियुक्ति कर दी। पूर्व आईएएस सुशील कुमार को राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। सुशील कुमार 2005 के आईएएस अधिकारी हैं। पिछले साल ही वह गढ़वाल आयुक्त के पद से रिटायर हुए थे। राज्य सरकार ने गुरुवार को सुशील कुमार की आयुक्त पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए। यह पद पिछले 8 महीने से खाली चल रहा था।

यह भी पढ़ें : जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागवार प्रगति समीक्षा की

आदेश जारी होने के बाद सुशील कुमार ने राज्य चुनाव आयोग में आयुक्त का पद ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार ग्रहण के दौरान बड़ी संख्या में राज्य निर्वाचन आयोग के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद है। सुशील कुमार अपने कार्यकाल के दौरान देहरादून नगर निगम आयुक्त, डीएम पिथौरागढ़ और पौड़ी जैसे अहम पदों पर रहे है। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड के श्रम आयुक्त और गन्ना आयुक्त के रूप में विभिन्न विभागों में काम किया है।

शासन में भी सुशील कुमार राजस्व विभाग के सचिव और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव के रूप में भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें : दुखद हादसा: भारतीय सेना का ट्रक गहरी खाई में गिरने से तीन जवानों की मौत, चार घायल

अन्य कई अहम पदों पर भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है।सुशील कुमार 2005 के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी रहे है।

Next Post

घर-घर जाकर पार्टी के सदस्यता अभियान को बनाएं कामयाबः महेंद्र राणा

घर-घर जाकर पार्टी के सदस्यता अभियान को बनाएं कामयाबः महेंद्र राणा द्वारीखाल/मुख्यधारा विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत सरस्वती विद्या मन्दिर चैलूसैंण में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम की बैठक मण्डल अध्यक्ष सुखपाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। […]
d 1 25

यह भी पढ़े