Gairsain: सीएम धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में भर्ती मरीजों का जाना हाल - Mukhyadhara

Gairsain: सीएम धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में भर्ती मरीजों का जाना हाल

admin
IMG 20230317 WA0077

Gairsain: सीएम धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में भर्ती मरीजों काजाना हाल

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें: पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) का मामला नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नियम 58 के तहत सदन में उठाया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

IMG 20230317 WA0075

मुख्यमंत्री ने कहा की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं।

IMG 20230317 WA0074

आयुष्मान योजना के तहत इस बार बजट में वृद्धि की गई है। इस योजना का लाभ सभी कार्ड धारकों को मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, मुन्ना सिंह चौहान, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, एसपी प्रमेन्द्र डोभाल, सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

ब्रेकिंग: यहां पुलिस उप निरीक्षकों के हुए बंपर तबादले (Transfers of Sub-inspectors), देखें सूची

ब्रेकिंग: यहां पुलिस उप निरीक्षकों के हुए बंपर तबादले (Transfers of Sub-inspectors), देखें सूची हल्द्वानी/मुख्यधारा कुमाऊं मंडल में कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल डॉo नीलेश आनंद भरणे […]

यह भी पढ़े