Header banner

High alert : दिल्ली, लाल किले के समीप हुए कार धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी

admin
IMG 20251111 WA0003
  • दिल्ली, लाल किले के समीप हुए कार धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी

देहरादून/मुख्यधारा

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड, देहरादून द्वारा राज्य के सभी जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश जारी किए गए हैं।

सभी जिला प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त एवं चेकिंग बढ़ाने, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना एवं सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी जनपदों में चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार्, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) तथा डॉग स्क्वाड को सक्रिय कर दिया गया है। इनकी टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर सघन तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
राज्य स्तर पर सभी गतिविधियों की निगरानी पुलिस मुख्यालय कंट्रोल रूम से की जा रही है।

IMG 20251111 WA0001

IMG 20251111 WA0005

पुलिस महानिदेशक ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें।

राज्य पुलिस पूर्ण सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखे हुए है।

Next Post

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में शिक्षा शास्त्र विभागीय परिषद का गठन 

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में शिक्षा शास्त्र विभागीय परिषद का गठन व विषय पर नाट्य मंचन प्रतियोगिता का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण टिहरी गढ़वाल/मुख्यधारा राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में दिनांक 10 नवम्बर 2025 को शिक्षा शास्त्र विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद में […]
IMG 20251111 WA0033

यह भी पढ़े