दु:खद: अवैध संबंधों के चलते पत्नी और सास को धारदार हथियार से काटकर(murder) मौत के घाट उतारा - Mukhyadhara

दु:खद: अवैध संबंधों के चलते पत्नी और सास को धारदार हथियार से काटकर(murder) मौत के घाट उतारा

admin
images 90
ऊधमसिंहनगर/मुख्यधारा

ऊधमसिंहनगर जनपद में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी और सास को धारदार हथियार से काटकर (murder) मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त घटना आज मोहल्ला नथा सिंह पंडो वाला कुएं के पास घटित हुई। उक्त पते पर रहने वाले निखिल उर्फ सोनू पुत्र कैलाश नाथ वैद्य के घर का ताला तोड़कर पुलिस जब घर के अंदर घुसी तो वहां दो महिलाओं की लहूलुहान लाशें देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतकों (murder) में 35 वर्षीय सोनू की पत्नी निशू और 55 वर्षीय निशू की मां जयंती देवी शामिल है।
बताया गया कि हत्या करने वाले सोनू ने इस घटना को अंजाम देने के बाद इसकी सूचना अपनी बहन सोनी को दी। जिस पर सोनी ने अपने रिश्तेदार को दूरभाष पर इसकी जानकारी देकर पुलिस को सूचित करने के लिए कहा।
मृतका (murder) निशु के भाई वीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनू घर में लड़कियां लेकर आता था। कुछ दिन पहले भी वह एक लड़की लाया था। ऐसे में घर में विवाद होता था।
 बीती रात को उसकी मां जयंती और बहिन निशू जसपुर आई थी। रात में वे सो रहे थे। इसी दौरान सोनू ने दोनों को बारी-बारी से धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट (murder)
उतार दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दोहरा हत्याकांड की घटना से पुलिस भी हैरान है। दोनों शव (murder) को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस घटना की पड़ताल में जुट गई है।
Next Post

पहाड़ी उत्पाद (pahari product) बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं: डॉ0 जोगदंडे

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने किया कार्यशाला का शुभारंभ कार्यशाला में विकासखंड कोट, पौड़ी व खिर्सू कि स्वयं सहायता समूह महिला थी शामिल पौड़ी/मुख्यधारा जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने आज विकासखंड पौड़ी सभागार में एक दिवसीय खाद्य एवं फल […]
IMG 20220227 WA0017

यह भी पढ़े