अगस्त्यमुनि महाविद्यालय : पृथ्वी के आवरण को बचाना है तो अधिक से अधिक संख्या में लगाने होंगे पेड़ : प्रो. पुष्पा नेगी (Pro. Pushpa Negi) - Mukhyadhara

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय : पृथ्वी के आवरण को बचाना है तो अधिक से अधिक संख्या में लगाने होंगे पेड़ : प्रो. पुष्पा नेगी (Pro. Pushpa Negi)

admin
agm 1

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय : पृथ्वी के आवरण को बचाना है तो अधिक से अधिक संख्या में लगाने होंगे पेड़ : प्रो. पुष्पा नेगी (Pro. Pushpa Negi)

अगस्त्यमुनि/मुख्यधारा

अ. प्र. ब. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में मनाया गया पर्यावरण दिवस 5 जून 2023 को महाविद्यालय अगसत्यमुनि में प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी के अपने सन्देश में कहा कि यदि पृथ्वी के आवरण को बचाना है तो अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने होंगे।

साथ उनके संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हमारा ध्येय केवल पेड़ लगाना ही नही होना चाहिए बल्कि उन्हें बचाना और संरक्षित करना भी होना चाहिए तभी पर्यावरण दिवस मनाना साकार होगा।

इस अवसर पर डॉ दलीप सिंह बिष्ट ने कहा कि आज पर्यावरण दिवस मनाना औपचारिकता बनकर रह गया है।

यह भी पढें : चिंता: पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है प्लास्टिक (Plastic)

हमें संकल्प लेना होगा कि चाहे एक ही पेड़ लगाएं पर उसका पालन पोषण इस प्रकार करें कि अगले वर्ष पर्यावरण दिवस पर हमें धरातल पर वह पेड़ नजर भी आए। डॉ पूनम भूषण ने पर्यावरण का महत्व बताते हुए कहा कि आज लगातार पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है जिसके लिए आवश्यक रूप से पेड़ लगाये जाने चाहिए।

डॉ दीप्ति राणा ने कहा कि यदि जीवन को स्वस्थ बनाना है तो उसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। छात्र संघ अध्यक्ष गौरव भट्ट ने कहा कि यदि हम प्रकृति को बचाएंगे तभी हमारा अस्तित्व बचेगा। इस अवसर पर छात्र संघ उपाध्यक्ष आशुतोष ने पेड़ लगाने पर जोर दिया। प्राची, किरण रौथाण एवं निधि रावत बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राओं ने नीम के पेड़ उपलब्ध कराकर उनको लगाने में सहयोग किया। इस अवसर विभिन्न छात्र छात्राएं, प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें : कल्जीखाल के चोपड़ा में बांकेश्वर महादेव मन्दिर (Bankeshwar Mahadev temple) में ब्लॉक प्रमुख राणा दम्पति ने की पूजा-अर्चना

Next Post

यूपी एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (UP Association of Journalists) के अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह का देहरादून में जोरदार स्वागत

यूपी एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (UP Association of Journalists) के अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह का देहरादून में जोरदार स्वागत देहरादून/मुख्यधारा उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह के देहरादून आगमन पर ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उत्तरांखड के प्रतिनिधि […]
j 1 1

यह भी पढ़े