ऋषिकेश : महापौर के संयोजन में धूमधाम से मनाया लोक पर्व इगास बग्वाल (Igas bagwal) - Mukhyadhara

ऋषिकेश : महापौर के संयोजन में धूमधाम से मनाया लोक पर्व इगास बग्वाल (Igas bagwal)

admin
IMG 20231123 WA0035

ऋषिकेश : महापौर के संयोजन में धूमधाम से मनाया लोक पर्व इगास बग्वाल (Igas bagwal)

चटखारे लगाकर चखे पहाड़ी व्यजंन, जमकर खेला भैलो

ऋषिकेश/मुख्यधारा

उत्तराखंड के लोक पर्व इगास बग्वाल (Igas bagwal) की बीस बीघा (बापूग्राम) में धूम रही।

महापौर अनिता ममगाई के संयोजन में आम से लेकर खास तक ने पहाड़ की संस्कृति को जीवंत करने वाले इस पर्व को पूरे जोश के साथ मनाया। कार्यक्रम स्थल रोशनी से जगमगाता रहा और पहाड़ के पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।

इस दौरान वमोजूद उपस्थिति ने जमकर भैलो खेला। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को इगास की शुभकामनाएं दीं।

IMG 20231123 WA0036

बुधवार की शांम  ग्रामीण क्षेत्र बापूग्राम में लोक संस्कृति की जबरदस्त धमक देखने को मिली। महापौर के प्रयासों से आयोजित हुआ लोक पर्व इगास बग्वाल क्षेत्रवासियों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया।

कार्यक्रम का बड़ा आकर्षण उत्तराखंड के व्यजनों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे जिसमें लोक कलाकारों ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। इस दौरान सामूहिक रूप से भैलो खेला गया, आतिशबाजी हुई व दीप जलाए गए।

Next Post

देवउठनी एकादशीण (Devuthani Ekadashi) : भगवान विष्णु योग निद्रा से जागे, आज से बजेगी शहनाइयां, शादी-विवाह के लिए यह रहेंगे 13 शुभ मुहूर्त, तुलसी विवाह भी आज

देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi): भगवान विष्णु योग निद्रा से जागे, आज से बजेगी शहनाइयां, शादी-विवाह के लिए यह रहेंगे 13 शुभ मुहूर्त, तुलसी विवाह भी आज देहरादून/मुख्यधारा आज देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) है। हिंदू धर्म में यह दिन बहुत ही […]
IMG 20231123 WA0001

यह भी पढ़े