चन्द्रयान की सफतला से पूरी दुनिया में बजा भारत का डंका: अनिता ममगाई (Anita Mamgai) - Mukhyadhara

चन्द्रयान की सफतला से पूरी दुनिया में बजा भारत का डंका: अनिता ममगाई (Anita Mamgai)

admin
c 1 1

चन्द्रयान की सफतला से पूरी दुनिया में बजा भारत का डंका: अनिता ममगाई (Anita Mamgai)

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रधानमंत्री व इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

ऋषिकेश/मुख्यधारा

चंद्रयान-3 की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस संदर्भ में देश के प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भी प्रेषित किया गया है।

गुरुवार को नगर निगम के स्वर्ण जंयती सभागार में महापौर अनिता ममगाई ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आजादी के अमृतकाल में हमारे देश को अंतरिक्ष के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स के प्रयासों ने भारत को विश्व में गौरव दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारतवर्ष का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: सिंगटाली मोटर पुल (Singtali Motor Bridge) को लेकर किया विधानसभा घेराव,15 दिनों में मांग पूरी न होने पर सीएम आवास में अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी

चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला पहला देश बनने से हर देशवासी गौरान्वित है।चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में छिपे रहस्यों को उजागर करेगा। उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा और दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। चन्द्रयान 3 की सफलता पर  महापौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा इसरो की पूरी टीम को विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में मिले इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, मंडल महामंत्री गौरव कैंथोला, पार्षद अनीता रैना, विजय बडोनी, मनीष मनवाल, बिजेंद्र मोगा, प्रियंका यादव, कमलेश जैन, विपिन पंत , जयेश राणा, रूपा देवी, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, कमला गुंसोला, ज्योति अशोक पासवान, रश्मि देवी आदि मोजूद थे।

यह भी पढें : Singtali moter pul: सिंगटाली मोटर पुल निर्माण को लेकर विधानसभा धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा ने किया प्रतिभाग

Next Post

यमुना घाट निर्माण कार्य, हरिपुर एवं जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का मुख्यमंत्री धामी (Dhami) ने किया शिलान्यास

यमुना घाट निर्माण कार्य, हरिपुर एवं जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का मुख्यमंत्री धामी (Dhami) ने किया शिलान्यास बड़े तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होगा हरिपुर : मुख्यमंत्री हरिद्वार, ऋषिकेश के भांति विश्व विख्यात होगा हरिपुर: मुख्यमंत्री धामी हरिपुर, कालसी, […]
d 1 5

यह भी पढ़े