बिगड़े बोल: तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री (K. Ponmudi) ने कहा, हिंदी बोलने वाले छोटे-मोटे काम और पानीपूरी बेचते हैं - Mukhyadhara

बिगड़े बोल: तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री (K. Ponmudi) ने कहा, हिंदी बोलने वाले छोटे-मोटे काम और पानीपूरी बेचते हैं

admin
IMG 20220513 WA0020

न्यूज डेस्क 

साउथ के राज्यों में हिंदी को लेकर आए दिन कहीं न कहीं विरोध के स्वर दिखाई पड़ जाते हैं। दक्षिण में तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा हिंदी का विरोध किया जाता है। इस बार तमिलनाडु के मंत्री (K. Ponmudi) ने हिंदी को लेकर विवादित बयान दिया है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. के पोनमुडी (K. Ponmudi) ने कहा कि भाषा के रूप में अंग्रेजी हिंदी से कहीं ज्यादा अहमियत रखती है और जो लोग हिंदी बोलते हैं, वे छोटे-मोटे काम करते हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि हिंदी बोलने वाले कोयंबटूर में पानीपुरी बेच रहे हैं।

शुक्रवार को वे (K. Ponmudi) भारथिअर विश्वविद्यालय कोयंबटूर में एक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के साथ मंच साझा करते हुए, उन्होंने सवाल किया कि हिंदी क्यों सीखनी चाहिए, जबकि अंग्रेजी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा पहले से ही सिखाई जा रही है।

मंत्री पोनमुडी (K. Ponmudi) ने दावा किया कि तमिलनाडु भारत में एजुकेशन सिस्टम में सबसे आगे है। शिक्षा मंत्री ने तंज कसते हुए कहा अंग्रेजी, हिंदी से ज्यादा कीमती है और हिंदी बोलने वाले केवल नौकरी कर रहे हैं। पोनमुडी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा वे कहते थे कि अगर आप हिंदी पढ़ते हैं, तो आपको नौकरी मिलेगी? क्या ऐसा है! आप कोयंबटूर में देख सकते हैं कि पानीपुरी कौन बेच रहा है? ये सब पुरानी बातें हैं, अब अंग्रेजी ही अंतर्राष्ट्रीय भाषा है। इसके साथ साउथ के कई कलाकार पिछले दिनों बॉलीवुड को लेकर तंज भी कस चुके हैं।

Next Post

chardham yatra 2022: अब ओवर चार्जिंग लेने वालों की खैर नहीं। चालान काटने के साथ ही किए जाएंगे अरेस्ट

बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को आगे जाने से रोका जाए: मुख्य सचिव देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा (chardham yatra) व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों एवं सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक […]
IMG 20220510 WA0021

यह भी पढ़े