केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग (Kedarnath Wildlife Division) ने 11900 फीट की ऊंचाई पर धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस - Mukhyadhara

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग (Kedarnath Wildlife Division) ने 11900 फीट की ऊंचाई पर धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

admin
k

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग (Kedarnath Wildlife Division) ने 11900 फीट की ऊंचाई पर धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

केदारनाथ/मुख्यधारा

आज विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर Land Resotration, Drought Resilience, Combatting Desertification थीम के तहत श्री केदारनाथ धाम में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। केदारनाथ धाम में मेरी लाईफ फॉर इन्वायरमेंट हेतु वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, सेल्फी फॉर इन्वायरमैट, हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

k 1

ऊखीमठ राजि के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर श्री केदारनाथ धाम परिसर में 52 ब्रह्म कमल की पौध का रोपण किया गया। श्री केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल जी एवं प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के द्वारा ब्रह्म कमल पौध रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें :ऋषिकेश: त्रिवेन्द्र रावत और कंगना रनौत की जीत के बाद भाजपा (BJP)के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नि. महापौर अनिता ममगाईं की अगुवाई में रवाना हुए हरिद्वार

हिन्दू धर्म में ब्रह्म कमल फूल को ब्रह्म देव का रूप माना जाता है, जिसे लोगों के द्वारा भगवान शिव को भी अर्पित किया जाता है। ब्रह्म कमल उच्च हिमालयी क्षेत्र का औषधीय पुष्प है, वर्तमान में ग्लोवल वार्मिंग के कारण ब्रह्म कमल पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

इसके संरक्षण हेतु वन विभाग के द्वारा कई प्रयास किये जा रहे है। विभाग द्वारा केदारनाथ में पौधालय की स्थापना पूर्व के वर्षों में की गयी है, जहां पर ब्रह्म कमल की पौध तैयार कर प्रति वर्ष श्री केदारनाथ धाम के आस पास खाली स्थानों पर रोपण किया जा रहा है, जिससे ब्रह्म कमल काफी मात्रा में उगने लगा है। भविष्य में बड़े स्तर पर ब्रह्म कमल को कदारनाथ धाम के आसपास रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत श्री केदारनाथ धाम में ब्रह्म कमल, कुटकी, बजदन्ती, पाषाण भेद, स्टॉबरी, जड़ी बूटी पौधों का रोपण एवं सोनप्रयाग से रामबाड़ा की बीच यात्रा मार्ग के किनारे खाली स्थानों पर देवदार, बांज, बुरांश, मोरू, पांगर, अंगू, पुतली, खर्सु, रेक्चा, कांचुला, पापड़ी, थुनेर, भोजपत्र प्रजाति की कुल 2000 पौध का रोपण किया गया। साथ ही वन विभाग के द्वारा केदारनाथ, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुण्ड एवं सोनप्रयाग में सफाई अभियान चलाया जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों के द्वारा भी प्रतिभाग किया।

श्री केदारनाथ धाम में 500 से अधिक प्रकृति प्रेमियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ली गई। जिसके उपरान्त धाम की पवित्रता व पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन हेतु हस्ताक्षर अभियान में लोगों के द्वारा प्रतिभाग किया गया, यह अभियान लगातार धाम में चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री धामी के बेहतरीन कार्यों व प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के सांगठनिक कौशल ने लगाई उत्तराखंड में हैट्रिक

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल जी, तीर्थ पुरोहित समाज, मन्दिर समिति,नगर पंचायत केदारनाथ , सुलभ इण्टर नैशनल, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबन्धन, राजस्व प्रशासन, समस्त सैक्टर प्रभारी, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, उप प्रभागीय वनाधिकारी जुगल किशोर चौहान, वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार गौड़, एवं अन्य स्टाफ द्वारा आयोजन में प्रतिभाग किया गया।

Next Post

देश की जनता ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दिया है जनादेश : राजीव महर्षि

देश की जनता ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दिया है जनादेश : राजीव महर्षि देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने लोकसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए […]
r 1 5

यह भी पढ़े