एक नजर: महाराष्ट्र में सियासी हलचल (Maharshtra Politics) के बीच मुंबई का 'बांद्रा-वर्ली सी लिंक' 13वीं वर्षगांठ मना रहा, 2009 में हुआ था शुरू - Mukhyadhara

एक नजर: महाराष्ट्र में सियासी हलचल (Maharshtra Politics) के बीच मुंबई का ‘बांद्रा-वर्ली सी लिंक’ 13वीं वर्षगांठ मना रहा, 2009 में हुआ था शुरू

admin
IMG 20220630 WA0014

मुख्यधारा

महाराष्ट्र में आज जबरदस्त सियासी हलचल (Maharshtra Politics) है। बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद भाजपा और बागी नेता एकनाथ शिंदे मिलकर नई सरकार बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

इन सबके बीच मुंबई बांद्रा-वर्ली सी लिंक आज अपनी तेरहवीं वर्षगांठ मना रहा है। ‌

बता दें कि साल 2009 में आज के ही दिन मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक को लोगों के लिए खोला गया था। इससे बांद्रा से वर्ली जाने वालों का सफर एक घंटे से कम होकर 10 मिनट का हो गया। ये समुद्र पर बना भारत का पहला 8 लेन ब्रिज था। इसकी लंबाई 5.6 किलोमीटर है। 1999 में इसे बनाने का काम शुरू हुआ। तब इसकी अनुमानित लागत 600 करोड़ रुपए थी। काम 5 साल लेट होने की वजह से ये बढ़कर 1,600 करोड़ हो गई। 2009 में 4 और 2010 में ब्रिज की सभी 8 लेन शुरू कर दी गईं। इसे राजीव गांधी सी लिंक नाम दिया गया।

इस ब्रिज के बनने से पहले बांद्रा से वर्ली जाने के लिए माहिम कॉजवे का इस्तेमाल करना पड़ता था। ये रास्ता लंबा तो था ही, मुंबई में वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही इस रास्ते पर रोजाना जाम लगने लगा। इसके बाद बांद्रा को वर्ली से जोड़ने के लिए एक वैकल्पिक रास्ते की मांग उठने लगी। आखिरकार फैसला लिया गया कि मुंबई के पश्चिमी तटीय इलाकों से होता हुआ फ्री वे बनाया जाएगा। ये फ्री वे मरीन ड्राइव को कांदिवली से जोड़ेगा।

इसी प्रोजेक्ट के तहत सबसे पहले बांद्रा वर्ली सी लिंक का काम शुरू किया गया। 1999 में इस ब्रिज को बनाने का काम शुरू हुआ। साल 2009 में यह ब्रिज शुरू कर दिया गया। इस ब्रिज से आने-जाने वाले वाहन सवारों को मुंबई का अलग नजारा दिखाई पड़ता है।

 

यह  भी पढें : ब्रेकिंग : उद्धव ठाकरे (UddhavThackeray Resign) ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही सीएम पद से दिया इस्तीफा

 

यह  भी पढें : ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में बंपर तबादले (Shiksha Vibhag Transfer) देखें सूची

 

यह भी पढें : दु:खद हादसा : केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्डर। एक महिला की मौत, 10 घायल

 

यह भी पढें : अजब-गजब : हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर बुजुर्ग महिला ने लगाई छलांग (harki pairi), इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग में शिक्षकों का समायोजन (Teacher Adjustment)

 

यह भी पढें : क्रेज बरकरार : 15 साल पहले एपल आईफोन (Apple IPhone) का सफर हुआ था शुरू, आज भी इसे लेने के लिए लगती हैं लाइनें

Next Post

ब्रेकिंग: ऊर्जा निगम में इन अभियंताओं की पदोन्नति के बाद स्थानांतरण (Transfer), देखें सूची

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड पावर कारपोरेशन में अधिशासी अभियंताओं को पदोन्नति मिलने के बाद उनका स्थानांतरण (Transfer) कर दिया गया है इसके अलावा लेखाकारों का भी तबादला किया गया है। देखें सूची   यह  भी पढें : ब्रेकिंग : उद्धव ठाकरे (UddhavThackeray […]
Screenshot 20220630 125856 Drive

यह भी पढ़े