उत्तराखंड सरकार: मीडिया मैनेजमेंट को नए मैनेजर की नियुक्ति - Mukhyadhara

उत्तराखंड सरकार: मीडिया मैनेजमेंट को नए मैनेजर की नियुक्ति

admin

देहरादून। शासन द्वारा सुबोध सिंह को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड का सोशल मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया है।

सचिव सूचना दिलीप जावलकर द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार सुबोध सिंह की मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया समन्वयक के निःसंवर्गीय पद पर नियुक्ति की गई है।
सुबोध सिंह पेशे से सोशल मीडिया एक्सपर्ट हैं और सोशल मीडिया में एक अनुभवी व्यक्ति हैं। सुबोध सिंह पूर्व में मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 में प्रदेश मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। इसके साथ ही भाजपा डोईवाला मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। सुबोध सिंह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के सोशल मीडिया समन्वयक के रूप में कार्यों का निर्वहन करेंगे।

Next Post

अनु.जाति के दो भाईयों की बर्बरतापूर्ण पिटाई 21वीं सदी में शैतानी कृत्य जैसा

राजस्थान, नागौर। 21वीं सदी के अत्यंत अत्याधुनिक और सभ्य कहलाए जाने वाले युग में राजस्थान के नागौर इलाके में दिल को झकझोरने वाला एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जो मानवीय दुनिया से दूर किसी शैतान का कृत्य प्रतीत हो […]
sc harrasement

यह भी पढ़े