हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

admin
j 1 8

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

देहरादून/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के भाजपा श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रूपरेखा के संबंध में बैठक की।

बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा 12 अगस्त को मसूरी विधानसभा की भव्य तिरंगा रैली, स्वतंत्रता सैनानियों के स्मारकों युद्ध स्मारकों में स्वच्छता अभियान इत्यादि कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। तिरंगा रैली डाईवर्जन से दिलाराम चौक होते हुए गढ़ी कैंट में समापन किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश गणेश जोशी कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम लिए बेहद गंभीर है।

यह भी पढ़ें : अलर्ट: भारी वर्षा के कारण चंपावत की तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) क्षेत्र के स्कूलों की शनिवार 10 अगस्त को छुट्टी

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार बूथ स्तर तक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार बूथ स्तर तक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, अरविंद डोभाल, बबिता सहोत्रा, अंकित जोशी सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी जमानत

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां की प्रदान

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां की प्रदान देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड के अंतर्गत जनपद देहरादून के रायपुर विकासखण्ड के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त कड़ाई खाला गूल का जीर्णोद्धार, थानों मुख्य नहर के हैड व कुलावों की मरम्मत […]
p 1 12

यह भी पढ़े