मौसम ने फिर बदली करवट, मसूरी समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी - Mukhyadhara

मौसम ने फिर बदली करवट, मसूरी समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी

admin
mussoorie

मौसम ने फिर बदली करवट, मसूरी समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी

देहरादून। मसूरी में शुक्रवार को सीजन में छठवीं बार बर्फबारी हुई। जिसके बाद स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। वहीं पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। इसके अलावा गढ़वाल एवं कुमाऊं की ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इससे एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है।
शुक्रवार सायं को मसूरी में अचानक मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी होती देख माल रोड पर घूमने निकले पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह झूमने लगे। हर कोई अपने अंदाज में बर्फबारी का लुत्फ उठाता नजर आया। कुछ पर्यटक एक दूसरे पर बर्फ के गोले फेंकते दिखाई दिए।
स्थानीय व्यापारी रकम व दिनेश सेमवाल ने बताया कि मसूरी में यह सीजन में छठी बार बर्फबारी हुई है। ऐसे में इसका कारोबार पर अच्छा असर पड़ेगा। उधर धनोल्टी में बारहवीं बार बर्फबारी हुई। बताया गया कि धनोल्टी में दोपहर करीब एक बजे बर्फ गिरनी शुरू हुई।
मसूरी में हुई बर्फबारी के दौरान कैम्पटी फाल से मसूरी की ओर आ रही एक बस संख्या यूके०7 टीए 2317 अचानक अनियंत्रित हो गई। हालांकि बस रोड़ से बाहर नहीं गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। काफी देर तक यहां जाम लगने के बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और इसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। इसके अलावा भी कई जगहों पर वाहनों के बपर्फ में फंसने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Next Post

भगवान का करिश्मा: मां ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म। इससे पहले भी मिल चुकी हैं यह सौगात  

भगवान का करिश्मा: मां ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म विजेंद्र राणा  उत्तरकाशी बड़कोट तहसील क्षेत्र के एक गांव की महिला ने चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। माँ सहित चारों बच्चे सकुशल हैं। बड़कोट तहसील […]
FB IMG 1581172849418

यह भी पढ़े