दु:खद: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक  की मौत, 8 घायल - Mukhyadhara

 दु:खद: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक  की मौत, 8 घायल

admin
h 1 24

दु:खद: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक  की मौत, 8 घायल

नीरज उत्तराखंडी/उत्तरकाशी
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है तथा आठ व्यक्ति घायल हुए हैं। घटनास्थल से निकालकर 06 घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्षिल ले जाया गया है जबकि 02 घायलों को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रेस्क्यू टीमों को तत्काल मौके पर पहुँचने के निर्देश दिए थे। जिला मुख्यालय से पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व विभाग व आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी टीमों ने मौके पर पहॅुचकर रेस्क्यू अभियान को संचालित किया। इस अभियान के लिए जिला मुख्यालय के साथ ही भटवाड़ी एवं हर्षिल से एंबुलेंस वाहन एवं मेडीकल टीमों को घटना स्थल पर भेजा गया था।
बताया गया है कि वनाग्नि तथा बिजली की एचटी लाईन टूटने के साथ ही पहाड़ी से दोपहर में पत्थरों के गिरने के कारण यह हादसा हुआ था। पहाड़ी से गिरे पत्थरों के कारण यहां पर सड़क के नीचे की तरफ दीवाल निर्माण में लगे सीमा सड़क संगठन के एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन तथा पानी का टैंकर के साथ ही एक निजी बोलेरो वाहन,एक बाइक, एक मारुति 800 वाहन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।
पत्थर गिरने का दौर अभी भी रूक-रूक कर जारी है। राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोके जाने के बाद अब सुरक्षा के दृष्टिगत धीर-धीरे छोड़ा जा रहा है।
पुलिस विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार घायल व्यक्तियों का नाम व पता निम्नानुसार है : –
1- सुभाष वोनियाल पुत्र होमा वोनियाल उम्र-40 वर्ष निवासी ग्राम कचटा थाना कालसी देहरादून (गम्भीर घायल)
2- बीना वोनियाल पत्नी सुभाष वोनियाल निवासी उपरोक्त उम्र- 38 वर्ष।
3- दिव्यांशु पुत्र सुभाष उम्र-18 वर्ष निवासी उपरोक्त
4- हिमांशु पुत्र सुभाष उम्र- 16 वर्ष निवासी उपरोक्त (डबरानी में है)
5- मीरा पत्नी नितेश निवासी मुजफ्फरनगर उम्र- 35 वर्ष।
6- विशाखा पुत्री नितेश उम्र 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त (गम्भीर घायल)
7- राधा पुत्री नितेश उम्र- 16 वर्ष।
8- नितेश निवासी मुजफ्फर नगर

जिला प्रशासन ने जिले में डबराणी एवं सिलक्यारा के पास आज हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को दो हेलीकॉप्टर्स के माध्यम से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने घायलों को बेहतर उपचार के दृष्टिगत चिकित्सकों की सलाह पर आवश्यकतानुसार एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजे जाने के निर्देश दिए थे।

गौरतलब है कि आज सुबह यमुनोत्री से कर्नाटक के तीर्थयात्रियों को गंगोत्री के लिए लेकर आ रही एक बस सिलक्यारा के पास सड़क पर पलट गई थी। इस हादसे में घायल सात यात्रियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया है। जिनमें से गंभीर रूप से घायल एक यात्री श्रीमती नागम्मा पत्नी एस नारायण स्वामी आयु 60 वर्ष निवासी वार्ड न.2 कुंबावारा, कुराथनी, बेल्लारी कर्नाटक को जोशियाड़ा में नवनिर्मित हैलीपैड से हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

उधर दोपहर में गंगोत्री मार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आए बुलेरो वाहन में सवार घायलों लोगों को हर्षिल एवं दो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। हर्षिल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों विशाखा पुत्री मीरा आयु 25 वर्ष और सुभाष बोनियाल पुत्र धीमा बोनियाल आयु 40 वर्ष , दोनों निवासी कालसी देहरादून को एंबुलेंस के माध्यम से झाला हेलीपैड तक लाने के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए एम्स भेजा गया है।

Next Post

Health: एम्स में सिरोसिस बीमारी का अब 'टिप्स’ से होगा इलाज, जानिए क्या है ये रोग

Health: एम्स में सिरोसिस बीमारी का अब ‘टिप्स’ से होगा इलाज, जानिए क्या है ये रोग एम्स ने शुरू की ’ट्रांसजुगुलर इंट्राहेपेटिक पोर्टोसिस्टेमिक शंट’ सुविधा लीवर में दो रक्त वाहिकाओं के बीच नया कनेक्शन बनाने की है तकनीक ऋषिकेश/मुख्यधारा क्रोनिक […]
h 1 25

यह भी पढ़े