उत्तराखंड में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, सीएम ने दिए निर्देश

admin
IMG 20260401 WA0034
  • उत्तराखंड में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, सीएम ने दिए निर्देश
  • रि. ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

IMG 20260401 WA0037

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।

Next Post

कर्मचारियों की सभी मांगों पर चरणबद्ध तरीके से लिए जाएंगे सकारात्मक निर्णय : सीएम धामी

कर्मचारियों की सभी मांगों पर चरणबद्ध तरीके से लिए जाएंगे सकारात्मक निर्णय : सीएम धामी देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित आभार रैली में प्रतिभाग […]
IMG 20260401 WA0042

यह भी पढ़े