मुख्यधारा पर जानिए आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार 12 नवंबर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर जानिए आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार 12 नवंबर का दिन

admin
images 28

दिनांक- 12 नवम्बर 2022

🌺 आज का पंचांग व राशिफल (Rashiphal)🌺

  • दिन – शनिवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – अग्रहायण
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- चतुर्थी
  • नक्षत्र – मृगशिरा
  • योग – सिद्ध
  • करण- बव
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ)व्रत चं. उ. रा. 8:06 ।
  • 🌺आने वाला व्रत व विशेष:- संक्रांति व्रत – गुरुवार ।
  • 🌞सूर्योदय- 6:13
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— विशाखा नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • जरा नाम के बहेलिए ने श्रीकृष्ण के पैर के तलवे में बाण मारा था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 6:13 से 7:44 म. 01:08 से 2:31 एवं सा. 3:54 से 5:11 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 8:57 से 10:19 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

लंबे समय तक किया गया आलस्य विनाश का कारण होता है ।

12 नवंबर का राशिफल (Rashiphal)

मेष :

मेष राशि के लोगों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आप अपने आत्मविश्वास को बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने में आज किसी करीबी रिश्तेदार का भी सहयोग मिलेगा। आज अपने निजी कार्यों में ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिस कारण आप निराश भी हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी थोड़ा भाग-दौड़ संभव है। तनाव के बजाय, धैर्य और संयम के साथ समय बिताएं।

वृषभ:

आज आध्यात्मिक ज्ञान को जानने में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के आपके प्रयास सफल होंगे। कई बार बहुत अधिक चर्चा से कुछ सफलता मिल सकती है। हालांकि, निर्णय लें और तुरंत काम शुरू करें। आज का अधिकांश समय मार्केटिंग और बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। किसी अन्य व्यक्ति के कारण दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

मिथुन:

आज आपकी राशि में बड़ा ही सुंदर धन योग बना है। चंद्रमा आपकी राशि में मंगल के साथ होंगे जिससे आप जोशिले रहेंगे जिससे आप अपने काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। आपके अटके हुए काम बनेंगे। वैसे बड़े निर्णय लेते समय एक बार गंभीरता से जरूर सोचना चाहिए नहीं तो नुकसान भी सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं। किसी करीबी मित्र या संबंधी से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। रचनात्मक और कलात्मक क्षमता का विकास होगा और इनसे आप लाभ भी पाएंगे।

कर्क:

आज यदि आपका कोई राजनीतिक काम अटका हुआ है तो उसे पूरा करने का आज सही मौका है। पिछले कुछ समय से चल रहे आपके प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। कुछ लोग आज आपकी आलोचना और निंदा करेंगे, लेकिन चिंता न करें आपको कोई नुकसान नहीं होगा। आर्थिक स्थिति में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें फिलहाल, आपकी व्यापार मैनेजमेंट में सुधार होगा। घर का माहौल सकारात्मक ही बना रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।

सिंह:

आज का दिन संतोषजनक रहेगा। घर में करीबी लोगों की मौजूदगी से उत्साह का माहौल बन सकता है। ध्यान रहे कि आपके सरल स्वभाव का गलत फायदा कुछ लोग उठा सकते हैं। इसलिए थोड़ा सतर्कता के साथ काम करें। आज अन्य लोगों के मामलों को सुलझाने की हड़बड़ी में, आप कुछ लाभदायक अवसरों को खो सकते हैं। आज किसी भी समस्या को सुलझाने में आपको अपने परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या:

आज का दिन गणेशजी की कृपा से अटके हुए काम बनाने वाला रहेगा। आज किसी राजनीति से जुड़े व्यक्ति की मदद से संपत्ति या कोई अन्य अटका हुआ काम हल हो सकता है। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अपनी निजी गतिविधियों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल न करें। कोई भी योजना बनाने से पहले फिर से सोचना जरूरी है। अपने काम में बार-बार रुकावट आने के कारण आपको आलस्य और लापरवाही का अनुभव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता बहुत आवश्यक होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला:

अपना ध्यान गलत गतिविधियों से दूर रखें और केवल महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। इस समय स्थितियां अनुकूल हैं। किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। जल्दबाजी में लिया गया फैसला गलत साबित हो सकता है। किसी भी तरह की उलझन होने पर घर के बड़े सदस्यों से सलाह लें। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न होने दें। व्यवसाय और नौकरी दोनों क्षेत्रों में आपको किसी प्रकार की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक :

आज कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन आप अपनी बुद्धि और चतुराई से समस्या का समाधान कर लेंगे। करीबी रिश्तेदारों के साथ कुछ समय बिताने से आपस में रिश्ते मजबूत होंगे। फिलहाल, दूसरों की संपत्ति में दखल न दें। महिला वर्ग को आज ससुराल पक्ष से संबंध खराब नहीं होने देने चाहिए। संतान की कोई जिद आपको परेशान कर सकती है। दिन की शुरुआत में कुछ व्यावसायिक समस्याएं और परेशानियां आएंगी। इस राशि के जो लोग विदेश से संबंधित कारोबार करते हैं उनके काम में तेजी आएगी।

धनु :

आज आराम और सुकून के मूड में रहेंगे। करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सुखद समय बीतेगा। कोई जरूरी काम करने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आज परिवार में कुछ विवाद हो सकते हैं। यह समय धैर्य और समझदारी से समाधान खोजने का है। व्यावसायिक दृष्टि से देखा जाए तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या के कारण परेशानी बढ़ सकती है।

मकर:

आज दोपहर बाद स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको वह आराम मिल सकता है जिसकी आप काफी समय से तलाश कर रहे थे। उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिले तो छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला गलत साबित हो सकता है। इसलिए आज थोड़ा संभलकर ही निर्णय लें। कुछ सपने अधूरे रहने से मन थोड़ा निराश हो सकता है। कारोबारी गतिविधियां आज सुस्त बनी रहेंगी। महिलाओं को जोड़ों के दर्द या स्त्री संबंधी कोई रोग या पीड़ित रहेंगे।

कुंभ :

आज का दिन अच्छा रहेगा। जिन चीजों को लेकर आप लंबे समय से परेशान हैं, वे आज फिर से व्यवस्थित होने लगेंगी। आज कोई भी निर्णय लेने में अपने विवेक की आवाज सुनें। आपको निश्चित रूप से सही सलाह मिलेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। साथ ही बच्चों की गतिविधियों और कंपनी का भी ध्यान रखना जरूरी है। आज किसी भी तरह की यात्रा न करें। इस समय व्यापार में भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

मीन:

आज किसी भी काम को करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। पहले इसके प्रत्येक स्तर के बारे में ध्यान से सोचें। अपनी प्रतिभा को निखारने की कोशिश आपको सफलता दिलाएगी। आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि हो सकती है। किसी बात को लेकर घर में माहौल खराब हो सकता है। घर के अरेंजमेंट में ज्यादा रोक टोक न करें। अपना आपा और संयम बनाए रखें। आवश्यक कार्यों में कुछ रुकावट आ सकती हैं। पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी शारीरिक समस्या से आज आपको राहत मिल सकती है।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग (Accident) : यहां यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर ही मौत, तीन घायल

 

यह भी पढें : Uttarakhand: दिसम्बर माह में संपन्न होंगी पुलिस आरक्षी, आईआरबी एवं अग्निशामक की परीक्षाएं। प्रश्न पत्रों को डबल लॉक एवं सीसीटीवी की निगरानी में रखने के कड़े निर्देश

 

यह भी पढें : उत्तराखंड : विकास पुस्तिका ‘‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का” विमोचन, मुख्यमंत्री Pushkar Dhami ने मीडिया को बताया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ

 

यह भी पढें : अच्छी खबर: दून चिकित्सालय के ओ.टी. व इमरजेंसी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, CM Dhami ने किया ‘‘आशा संगिनी’’ पोर्टल का शुभारंभ

Next Post

उत्तराखंड: सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं के लिए स्व रजिस्ट्रेशन सुविधा (Self-registration facility) का शुभारंभ

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में उत्तराखंड पुलिस एप के अन्तर्गत सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों/संस्थानों में कार्यरत महिलाओं के लिए स्व रजिस्ट्रेशन सुविधा (Self-registration facility) का शुभारंभ किया। किसी भी कार्यालय में कार्यरत महिलाएं उत्तराखण्ड पुलिस […]
1668239620948

यह भी पढ़े