उत्तराखंड: सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं के लिए स्व रजिस्ट्रेशन सुविधा (Self-registration facility) का शुभारंभ - Mukhyadhara

उत्तराखंड: सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं के लिए स्व रजिस्ट्रेशन सुविधा (Self-registration facility) का शुभारंभ

admin
1668239620948

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में उत्तराखंड पुलिस एप के अन्तर्गत सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों/संस्थानों में कार्यरत महिलाओं के लिए स्व रजिस्ट्रेशन सुविधा (Self-registration facility) का शुभारंभ किया। किसी भी कार्यालय में कार्यरत महिलाएं उत्तराखण्ड पुलिस एप में दिये गये विकल्प गौरा शक्ति से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के दृष्टिगत सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों में कामकाजी महिलाओं को इस एप में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया जाए। इसका व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार भी किया जाए। सभी जनपदों में इसके लिए संगोष्ठियों एवं अन्य प्रचार माध्यमों से प्रचारित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि गौरा शक्ति के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संबंधित थानों से त्वरित कारवाई की जाए। उच्च स्तर से कृत कारवाई की नियमित निगरानी रखी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि महिलाओं के स्व रजिस्ट्रेशन की यह सुविधा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिला सुरक्षा के लिए बेहतर ईको सिस्टम विकसित करने के विजन के अनुरूप कामकाजी महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

IMG 20221112 WA0008

बैठक में जानकारी दी गई कि इस एप में रजिस्ट्रेशन करने वाली सभी महिलाओं की रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी को गोपनीय रखा जायेगा। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक महिला सब इंस्पेक्टर एवं थानों में एक महिला सब इंस्पेक्टर एवं एक महिला कांस्टेबल तैनात की गई है।

उत्तराखंड पुलिस एप के अन्तर्गत गौराशक्ति विकल्प में जाकर जब कोई महिला अपना रजिस्ट्रेशन करायेंगी तो संबंधित थाने से महिला सब इंस्पेक्टर को इसकी सूचना प्राप्त होते ही रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिला से बात कर रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने की जानकारी देगी, साथ ही समय-समय पर फीडबैक भी लिया जायेगा।

IMG 20221112 WA0009

गौरा शक्ति के अन्तर्गत स्व रजिस्ट्रेशन (Self-registration facility) के अतिरिक्त महिलाएं ई-शिकायत भी दर्ज करा सकती हैं, साथ ही इसमें महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी और महत्वपूर्ण फोन नम्बर भी उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, रविनाथ रमन, एडीजी वी. मुरूगेशन, आईजी ए.पी. अशुमान, अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल, डीआईजी गढ़वाल के.एस. नगन्याल, डीआईजी सेंथिल अबुदई, पी. रेनुका देवी, जिलाधिकारी देहारादून सोनिका, एस.एस.पी. देहरादून दलीप सिंह कुंवर, वर्चुअल माध्यम से गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार एवं सभी जिलाधिकारी एवं एस.एस.पी. उपस्थित थे।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग (Accident) : यहां यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर ही मौत, तीन घायल

 

यह भी पढें : Uttarakhand: दिसम्बर माह में संपन्न होंगी पुलिस आरक्षी, आईआरबी एवं अग्निशामक की परीक्षाएं। प्रश्न पत्रों को डबल लॉक एवं सीसीटीवी की निगरानी में रखने के कड़े निर्देश

 

यह भी पढें : उत्तराखंड : विकास पुस्तिका ‘‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का” विमोचन, मुख्यमंत्री Pushkar Dhami ने मीडिया को बताया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ

 

यह भी पढें : अच्छी खबर: दून चिकित्सालय के ओ.टी. व इमरजेंसी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, CM Dhami ने किया ‘‘आशा संगिनी’’ पोर्टल का शुभारंभ

Next Post

सियासत : गुजरात चुनाव में कांग्रेस (Congress) की बड़ी घोषणा, सत्ता में आने पर 10 लाख युवाओं को देंगे नौकरी

जन घोषणा पत्र : गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने जारी किया घोषणा पत्र, 10 लाख युवाओं को नौकरी देने समेत तमाम किए वादे मुख्यधारा डेस्क  गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने भले ही अभी अपने सभी […]
IMG 20221112 WA0012

यह भी पढ़े