मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा रविवार 23 अक्टूबर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा रविवार 23 अक्टूबर का दिन

admin
rashiphal mukhyadhara

दिनांक- 23 अक्टूबर 2022

🌺 आज का पंचांग (panchang) 🌺

  • दिन – रविवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – कार्तिक
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- त्रयोदशी
  • नक्षत्र – उत्तर फाल्गुनी
  • योग – इंद्र
  • करण- वणिज
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌺आने वाला व्रत व विशेष:- छोटी दीपावली, मासिक शिवरात्रि, नरक चौदस ।
  • 🌞सूर्योदय- 06:26
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— चित्रा नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • आयुर्वेद के प्रणेता धन्वन्तरि जी का जयंती कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी होता है ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 11:42 – 12:27 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 04:19 – 05:44 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

सही स्थान पर बोया गया सुकर्म का बीज ही महान फल देता है ।

23 अक्टूबर का राशिफल

मेष:

किसी की बात को अपने दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर चलना होगा।। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। आज काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। साथ ही आज बुजुर्गों द्वारा मिली हुई राय को नजर अंदाज ना करें। अविवाहित हैं तो रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

वृषभ:

आज आप लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है।

मिथुन:

आज का दिन आप लोगों के लिए खास रहने वाला है। अगर आपके मन में कोई बात हो तो उसे सबके सामने प्रकट करें। साथ ही आज आपके लिए तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को फिलहाल, अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचने की जरूरत है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन बहुत अच्छा है। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। हालांकि, आज वादा पूरा न कर पाने से मित्र नाराज हो सकते है।

कर्क:

आज आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण पैदा होगा। अपने हुनर और समझदारी से आप कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय हैं। साथ ही आज आपको अपने कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

सिंह:

आज अपने आप पर भरोसा रखें। ज्यादा लाभ कमाने के लिए आपको बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। शिवलिंग पर जल चढ़ाये।

कन्या:

आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। कपड़ा व्यवसायों को आज अच्छा लाभ होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर आप फिलहाल निवेश कर सकते हैं। ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। साथ ही आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें। अटके कार्य शुरु करवाने के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती हैं। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा।

तुला :

आप लोगों को आज काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते है। आपके पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने जीवन साथी की बात माननी पड़ सकती है। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है। सोशल मीडिया के जरिए आज आपका कोई नया दोस्त बन सकता ह

वृश्चिक :

आप लोगों के लिए धन के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। जरूरी लेनदेन को लेकर सावधान रहें।

धनु :

रियल एस्टेट के काम में मिलेगी कामयाबी
धनु राशि के जातकों के लिए गणेशजी कहते हैं कि आज आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है। आज आपके द्वारा छोड़ दी गई कोई प्रॉपर्टी डील आपको फायदेमंद महसूस हो सकती है। संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा। जीवन साथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

मकर :

आज ईश्वर की कृपा से बहुत सारे काम बन सकते हैं। इतना ही नहीं आज जीवनसाथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आपको सलाह है कि अपने खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। घर के जरूरी कामों में हाथ बंटाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवारजनों की राय काफी महत्व रखेगी।

कुंभ :

आज अपने किए गए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे। इतना ही नहीं आज किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। फिलहाल, आपको सलाह है कि ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिल सकती है।

मीन:

मीन राशि के लोगों का मन नए कार्य करने में लगेगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को कैरियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। पहले घटी घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है। इसलिए उनपर ध्यान न दें। इतना ही नहीं आज व्यर्थ की समस्या पर भी नियंत्रण होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Next Post

दिवाली पर खुशखबरी: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने निकाली 894 पदों पर बंपर भर्ती, इस तिथि तक कर सकतें हैं आवेदन

हरिद्वार/मुख्यधारा प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी आ रही है। जहां उत्तराखण्ड वन विभाग के अन्तर्गत वन आरक्षी परीक्षा -2022 (Forest Guard Exam-2022 (Uttarakhand Forest Department) के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। […]

यह भी पढ़े