पौड़ी जनपद में क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों की इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत। आईएसोलेशन में हैं 23 मरीज - Mukhyadhara

पौड़ी जनपद में क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों की इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत। आईएसोलेशन में हैं 23 मरीज

admin
Pauri dist 3

पौड़ी। जनपद में लॉकडाउन को लेकर जिला मजिस्टे्रट धीराज सिह गब्र्याल द्वारा जारी अधिसूचना का अनुपालन संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से संपादित किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में जनपद वासियों ने अपने बाजार/ क्षेत्रान्तर्गत दुकानों से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए, आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी की। क्वारंटीन का उल्लंघन पर शिकायत दर्ज करने के लिए नंबर जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 23 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जिनमें से संदिग्ध रोगी 7 जिला अस्पताल पौड़ी, 7 बेस अस्पताल श्रीनगर, 8 पीएचसी कलालघाटी तथा एक संक्रमित रोगी बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है, जबकि जनपद में 56 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 13 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौड़ी, 03 गढ़वाल मण्डल विकास निगम श्रीनगर, 07 गढ़वाल मण्डल विकास निगम चिल्ला, 05 परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम, 05 गढ़वाल मण्डल विकास निगम कण्वाश्रम, 02 आयुष अस्पताल सिंबलचैड, तथा 21 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम कौडिया कैम्प कोटद्वार में क्वारंटाइन पर है।
जनपद में 5594 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया  है।
जनपद से अब तक 119 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 09 के लंबित, 108 के निगेटिव तथा दो पॉजिटिव रिपोर्ट आया।
वहीं जनपद में 16 मई 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद के 1049 ग्राम पंचायतों में 23423 स्थानीय लोग स्क्रीनिंग कर, अपने गांव/घरों में पहुंच गये हंै, जिन्हें जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खांसी, जुखाम, बुखार, कफ, सॉस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने की निर्देश दी गई, जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियोंं को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है।
वहीं जिला प्रशासन गढ़वाल द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण से रोकथाम एवं सुरक्षा हेतु जनपद में बाहर से आये लोगों को नियत अवधि के लिए क्वारंटाइन पर रखे गये है।
क्वारंटाइन पर रहने वाले लोगों द्वारा यदि क्वारंटाइन से संबंधित नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध निम्न नम्बरों पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
तहसील यमकेश्वर 8954290179, थलीसैंण 9410933804, चैबट्टाखाल 9837540513, सतपुली 8126013818, श्रीनगर 7895389975, चाकीसैंण 9568465657, कोटद्वार 7409921423, धुमाकोट 9411112855, पौड़ी 9410963158, लैंसडौन 8050933307, तथा आपदा परिचालन केन्द्र पौड़ी 01368 221840 संपर्क करते हुए शिकायत दर्ज करें।

Next Post

पौड़ी : क्वारंटीन सेंटर में इस कारण से हुई बुजुर्ग महिला की मौत 

पौड़ी। जनपद के रिखणीखाल विकासखंड की ग्राम पंचायत रेवा में क्वारंटीन में रह रही बुजुर्ग महिला की मौत कोरोना से नहीं, बल्कि हृदय गति व श्वास गति रुकने से हुई थी। महिला का दिल्ली में रक्तचाप एवं अस्थमा की बीमारी […]
death

यह भी पढ़े