बड़ी अपडेट: इस राज्य में 14 फरवरी नहीं, 20 फरवरी को होगा मतदान - Mukhyadhara

बड़ी अपडेट: इस राज्य में 14 फरवरी नहीं, 20 फरवरी को होगा मतदान

admin
images 71

मुख्यधारा न्यूज़ डेस्क

चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 14 फरवरी के स्थान पर 20 फरवरी को मतदान किए जाने का बड़ा फेरबदल किया है। बताया गया कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती पड़ रही है, जिसके चलते तिथि परिवर्तन किया गया है।

बताते चलें कि कई राजनीतिक दलों व लोगों ने गुरु रविदास जयंती को ध्यान में रखते हुए उस दिन चुनाव स्थगित कर दूसरे दिन मतदान करने को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क साधा था।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, भाजपा व अन्य दलों ने चुनाव आयोग से मतदान की तारीख में फेरबदल का अनुरोध किया था।

बताते चलें कि प्रदेश में रविदास जयंती मनाने वालों की संख्या लाखों में है। गुरु रविदास जयंती के अवसर पर पंजाब के अनुसूचित जाति समुदाय के लोग वाराणसी जाते हैं। चूंकि मतदान 14 फरवरी को होना था, किंतु आस्था का पर्व पड़ने के चलते व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। राजनीतिक दलों की मांग पर आज सोमवार को चुनाव आयोग की बैठक के बाद तिथि परिवर्तन का निर्णय लिया गया। जिसके बाद अब पंजाब में 14 फरवरी के स्थान पर 20 फरवरी को मतदान होगा। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया है।

 

यह भी पढें: …तो राजनैतिक भंवर में फंसी हरक सिंह की आगे की राजनैतिक राह! इस ‘ब्रह्मास्त्र’ से ऊंचा उठ सकता है कद!

यह भी पढें: Breaking: प्रदेश में 22 जनवरी तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं

यह भी पढें: बड़ी खबर: 22 जनवरी तक चुनावी रैलियों व रोड शो पर प्रतिबंध

 

यह भी पढें: विधानसभा चुनाव: पौड़ी के पांच सीएम व यमकेश्वर के चार भाजपा विधायक भी नहीं बना पाए सिंगटाली पुल। भुगतना पड़ेगा खामियाजा!

 

यह भी पढें: सियासत : हरक सिंह का हौव्वा!

 

यह भी पढें: सियासत: किशोर को ‘किशोर’ ठहराने के फेर में कहीं टिहरी में उपाध्याय के साथ न खिल जाए ‘कमल’! 

 

यह भी पढें: …तो भाजपा के एक दर्जन विधायकों के कटेंगे टिकट! रिपोर्ट कार्ड में फिसड्डी विधायकों के मन में धुकधुकी

Next Post

सावधान उत्तराखंड: बेकाबू कोरोना, आफत में जान। आज 4482 नए मामले व 6 की मौत

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में आज 4482 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव मरी 20620 पर पहुंच गए हैं और रिकवरी दर 90.49% पर आ गई है। आज 1865 में स्वस्थ भी हुए […]
1642510846336

यह भी पढ़े