गढरत्न गढगौरव के जन्मदिवस पर समळौ॑ण पौध रोपी : मंगला कोठियाल

admin
c 1 2

गढरत्न गढगौरव के जन्मदिवस पर समळौ॑ण पौध रोपी : मंगला कोठियाल

चमोली/मुख्यधारा

गढगौरव गढरत्न नरेन्द्र सिंह नेगी के 75वी॑ जन्मदिवस के उपलक्ष में समळौ॑ण संस्था की जनपद चमोली शाखा के सलाहकार एवं संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता मंगला कोठियाल द्वारा गोपेश्वर के निवासी अशोक बिष्ट के आंगन में कर्णप्रयाग लगा॑सू निवासी शिक्षक एवं युवा पर्यावरणविद्द मनोज सती द्वारा भेंट स्वरूप संतरे का समलौण पौधा रोपकर जन्मदिवस को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

c 1 1

यह भी पढ़ें : श्री बदरीनाथ धाम में श्री नर-नारायण जयंती का समापन

पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी अशोक बिष्ट की धर्मपत्नी गायत्री देवी बिष्ट ने ली। कोठियाल एवं अन्य उपस्थित जनसमुदाय ने भगवान देवाधिदेव महादेव से उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थता की मंगलमय कामना के लिए प्रार्थना की, जिनके द्वारा गढ़वाली भाषा, पर्यावरण, समाजिक, राजनैतिक आदि अनेक ज्वलंत मुद्दों पर के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गीतों व कविताओं के माध्यम से समाज को प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं, ऐसे युगपुरुष के लिए सतायु की मंगलमय कामना की। जिनसे समाज और हमारी आने वाली पीढ़ी भी अपनी भाषा,संस्कृति को बचाने का काम करेगी।

c 2

यह भी पढ़ें : भारत का निराशाजनक प्रदर्शन: पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान एक गोल्ड मेडल लाकर पदक तालिका में भारत से ऊपर पहुंचा, विनेश फोगाट पर आज होगा फैसला

कार्यक्रम में मोहित कोठियाल, अशोक बिष्ट, गायत्री बिष्ट, लीला कोठियाल, गोथल चरण पादुका समिति के सुधीर तिवाड़ी, पुष्कर सिंह आदि वार्डवासी उपस्थित थे।

Next Post

जन्मदिन पर डॉ. त्रिलोक व किरन सोनी को पर्यावरण संरक्षण सम्मान

जन्मदिन पर डॉ. त्रिलोक व किरन सोनी को पर्यावरण संरक्षण सम्मान देहरादून/मुख्यधारा छत्तीसगढ़ राज्य की साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं स्वयं सहायता समूह राज रचना कला एवं साहित्य परिषद रायपुर ने पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन व वृहद पौधरोपण के क्षेत्र में कार्य […]
t 1 1

यह भी पढ़े